पैनकार्ड में गलत हुए नाम और डेट ऑफ बर्थ को करें सही, घर बैठे इस प्रकार करें आवेदन : Pancard Correction
News Desk | Pancard Correction : पैनकार्ड एक काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मे शामिल है जिसमे अगर कोई नागरिक ज्यादा पैसे का ट्रांजैक्शन करता है तो उसके लिए पैनकार्ड का होना काफी जरुरी हो जाता बैंकिंग के काम में खासतौर पर पैनकार्ड का होना काफी जरूरी है अगर बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालना है तो पैनकार्ड का होना जरूरी है जिसमे अगर पैनकार्ड में कुछ गलती हो जाती है तो आगे चलकर लेन देन के साथ काफी चीजों में परेशानी होती है ।
पैनकार्ड में इन जानकारी को कर सकते है सही
पैनकार्ड में काफी बार ऐसा होता है की व्यक्ति का नाम गलत हो गया है या फिर उसका डेट ऑफ बर्थ गलत हो गया है तो ऐसी स्थिति में इसे ठीक कराना काफी जरूरी हो जाता है क्युकी अगर किसी भी प्रकार के काम में या बैंक में खाता ही खुलवाना हो तो पैनकार्ड में डेटा गलत होने पर आपके फॉर्म को रद्द कर दिया जाता है इसके अलावा आप पैनकार्ड में आप एड्रैस चेंज कर सकते है । पैनकार्ड में सुधार करने के लिए अन्य डॉक्यूमेंट की होगी आवश्यकता पैनकार्ड में किसी भी प्रकार के डीटेल को सही करने के लिए आपको उसके लिए प्रूफ के तौर पर किसी अन्य दस्तावेज को शामिल करना होता है जिसमे आप अपने क्लास 10 का रिजल्ट, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट को शामिल कर सकते है । इस प्रकार ऑनलाइन सुधारे पैनकार्ड में जानकारी पैनकार्ड में किसी भी प्रकार की जानकारी गलत होने पर उसे सही करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से ही सही कर सकते है जिसे सही करने की प्रक्रिया के बारे में हमने नीचे जानकारी दी है - - पैनकार्ड में डिटेल सही करने के लिए आपको सबसे पहले NSDL की ऑफिसियल वेबसाइट ।https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा । - जिसके बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में Change Correction in Existing Pan Data के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है । - उसके बाद आपको एक एक कर सभी जानकारी दर्ज करना होगा और फॉर्म को सबमिट कर देना है । - इसके बाद आपको Reprint of Pancard के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है । - जिसके बाद आप अपने पैनकार्ड में जो जानकारी गलत है उसे सही कर सकते है और सबमिट कर सकते है । - पैनकार्ड Reprint करने के लिए आपको 50 रुपए का शुल्क देना होगा । - आपके माध्यम से पेमेंट करने के बाद एक पावती जनरेट होगा जिसे आप डाउनलोड कर ले । Read the full article















