🌼 श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अरदास – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एवं प्रदीप जिंदल
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आज श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी में प्रदीप जिंदल जी के साथ अरदास का सौभाग्य प्राप्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी और भारतीय जनता पार्टी के साथियों संग इस ऐतिहासिक स्थल पर उपस्थित होना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण रहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिख गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, करुणा और त्याग की अमर प्रेरणा हैं, जो हमें धर्म, एकता और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती हैं।



















