बात 2008 की है । हम लोगो ने आजादी के बाद की राजनीति को देखते हुए, डा अयुब साहब के नतृत्व में पीस पार्टी का गठन किया । इस पार्टी के गठन के बाद पूरब के कुछ जिलों में हम लोगो ने रैलियां करना शुरू कर दिया । डा अयुब साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष और मैं प्रदेश अध्यक्ष । नतीजा ये रहा कि पीस पार्टी से कौम बड़ी तेजी से जुड़ी । जब कौम इस पार्टी जुड़ रही थी तो उसी टाइम पर दलित, अगड़ा, पिछड़ा हिंदू भाई भी बहुत तेज़ी से जुड़े । जिसमें राजेश सिंह,दयाशंकर पटवा,सचिदानंद पांडे ,राजेश्वर मिश्रा ,प्रभाकर सिंह ,बाबू रामपाल सिंह ,गीता सिंह ,अखिलेश सिंह ,बबलू सिंह ,सोनू सिंह ,मोनू सिंह ,सीताराम जैसे सैकड़ों बड़े नेता विधान सभा और लोकसभा का चुनाव लड़े और सबको अच्छा वोट भी मिला ।ये सिलसिला दो चुनाव 2009 के लोकसभा चुनाव और 20 12 के विधान सभा चुनाव तक चला । उसके बाद नगर पालिका के चुनाव में भी हमने 1 दर्जन चेयरमैन बनाए जिसमे बहराइच के चेयर मैन रेहान आढ़ती जैसे लोग प्रमुख हैं । उसके बाद नरेंद्र मोदी बीजेपी के तरफ से 2014 में प्रधान मंत्री के कैंडिडेट घोषित हो गए। फिर तो कौम के आलिम ,दानिश्वर ,लीडर सब ये कहने लगे की कुछ नही अब तो हमे मोदी को हराना है ।कोई कांग्रेस के पीछे हो गया ,कोई माया के तो कोई अखिलेश के ।नतीजा मोदी की 2014 में सरकार बन गई। फिर 2017 का विधान सभा चुनाव आया लोगो ने कहा अब अखिलेश भय्या और राहुल भैया आ गए अब तो हम सिर्फ मोदी को हराएंगे।बस एआईएमआईएम और पीस वाले दूर रहो हम अखिलेश भैय्या को मुख्य मंत्री बना लेने दो ।नतीजा अखिलेश राहुल बुरी तरह पराजित हुए और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बन गए ।उसके बाद 2019 का पार्लियामेंट चुनाव आया। लोगो ने कहा अब तो अखिलेश और मायावती ने गठबंधन कर लिया ।अब तो मोदी को पक्का हरा देंगे।नतीजा मोदी फिर प्रचंड बहुमत से जीत गए। आखिर में चुनाव आया 2022 का ।इस बार तो अखिलेश भैय्या को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे यूपी का मुसलमान ,चाहे वोटर हो या नेता,आलिम हो जाहिल,दानिश्वर हो या समाज सेवी सारे मुसलमानो ने अखिलेश यादव के लिए अपनी जान लगा दी । नतीजा वही अखिलेश यादव बुरी तरह पराजित हुए और योगी आदित्य नाथ मुख्य मंत्री बन गए । अब ये तमाशा कब खत्म होगा ? आलिम ,दानिश्वर,नेता ,जनता से मेरा सवाल है। #DrAbdulMannan✍️। #DrAyyub #AsaduddinOwaisi #PeaceParty #AkbaruddinOwaisi #Aimim #MSAalam (at हर जुल्म की आवाज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब) https://www.instagram.com/p/CbHpa_7FLID/?utm_medium=tumblr













