ऑटो मोड सेटलमेंट के जरिए अब कर्मचारी आसानी से सिर्फ तीन दिन में निकाल पाएंगे पीएफ खाते से एडवांस पैसे : PF Advance
News Desk | PF Advance : कर्मचारियों की सुविधा के लिए ईपीएफओ ने पीएफ के पैसे निकालने के प्रोसेस को आसान बना दिया है जिसमे कर्मचारी ऑटो मोड सेटलमेंट के जरिए सिर्फ 3 दिन के अंदर ही अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते है इसका लाभ देश में 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलने वाला है जिसमे कर्मचारी जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सिचूऐशन में अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकाल सकते है ।
ऑटो मोड सेटलमेंट के जरिए 3 दिन में मिल जाएगा पैसा
ईपीएफओ की तरफ से देश में जितने भी कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट है वह जरूरत के समय पर जिसमें मेडिकल इमरजेंसी में, शादी के खर्च के लिए, बच्चों की पढ़ाई के लिए और घर बनाने के लिए भी पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते है जिसमें कर्मचारी के आवेदन करने के 3 दिन के भीतर ही उन्हे पैसों का लाभ प्रदान किया जाएगा यह पूरा प्रोसेस ऑटो मोड सेटलमेंट के माध्यम से किया जाएगा । 1 लाख रुपए तक एडवांस निकाल सकते है कर्मचारियों को पीएफ खाते से पहले सिर्फ 50,000 रुपए तक के पैसे निकालने की पर्मिशन दी गई थी लेकीन इसके बाद इस नियम में बदलाव किया गया जिसमें अब कर्मचारी 1,00,000 रुपए तक के पैसे पीएफ अकाउंट से निकाल सकते है जिसमे ऑटो मोड सेटलमेंट के जरिए पैसे आपके खाते में डायरेक्ट भेज दिए जाते है जिसमे आपको आवेदन करते समय क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी और बैंक अकाउंट डिटेल सबमिट करना होगा । एडवांस निकालने के लिए ऐसे करें आवेदन पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने के लिए आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर जाना होगा जिसके बाद आपको अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है जिसके बाद ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन पर जाना है और क्लेम सेक्शन को सिलेक्ट करना है और अपने बैंक अकाउंट के डिटेल को वेरीफाई करना होगा और अपने पासबुक की एक कॉपी अपलोड करनी होगी जिसके बाद आप कौन सी वजह से पैसे निकालना चाहते है वह वजह डालनी होगी फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए सबमिट कर देना होगा जिसके बाद ऑटो मोड सेटलमेंट के जरिए 3 से 4 दिन में आपके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे । Read the full article









