कोरोना काल में RBI ने PMC ग्राहकों को दी बड़ी राहत बढ़ाई निकासी की सीमा
नई दिल्ली : देश में चल रही महामारी के चलते अब ज्यादातर सभी बैंक अपने ग्राहकों बड़ी रहत देती दिख रही है | इसी बीच खबर आ रही है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC bank) ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दे है | इस संकट की घडी में रिज़र्व बैंक ने उनके खातों से निकासी की सीमा को 50,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने घोटाले का शिकार बने इस सहकारी बैंक पर नियामकीय अंकुश छह महीने के लिए और बढ़ाकर 22 दिसंबर तक कर दिया है। रिजर्व बैंक ने इसके साथ ही चार और सहकारी बैंकों के खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा बढ़ाई है। ये बैंक भी नियामकीय अंकुश के तहत हैं।
रिजर्व बैंक ने कहा कि निकासी की सीमा बढ़ने से बैंक के 84 प्रतिशत ग्राहक खातों से अपना पूरा पैसा निकाल सकेंगे। इससे पहले रिजर्व बैंक ने पांच जून, 2019 को निकासी की सीमा प्रति जमाकर्ता बढ़ाकर 50,000 रुपए की थी। साथ ही बैंक पर अंकुश बढ़ाकर 22 जून, 2020 तक कर दिए थे।
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंक की तरलता की स्थिति, उसकी जमाकर्ताओं को भुगतान की क्षमता के अलावा कोविड-19 संकट के बीच जमाकर्ताओं को राहत देने के लिए प्रति जमाकर्ता निकासी की सीमा को 50,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि वह अंशधारकों से बातचीत कर रहा है ताकि बैंक के लिए समाधान की संभावाना तलाशी जा सके। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते यह प्रक्रिया प्रभावित हुई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि पीएमसी बैंक की नकारात्मक नेटवर्थ और डूबे कर्ज की वसूली की कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से भी बैंक से जुड़े में समाधान इमें चुनौतियां आ रही हैं।
इससे पहले रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था और केंद्रीय बैंक के पूर्व अधिकारी जे बी भोरिया को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था। श्री गुरु राघवेंद्र सहकार बैंक के बारे में रिजर्व बैंक ने कहा कि इस बैंक के खाताधारकों के निकासी की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपए की गई है। इसमें पहले की 35,000 रुपए की निकासी सीमा भी शामिल है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि अब बैंक के 54 प्रतिशत खाताधारक अपना पूरा पैसा निकाल सकेंगे।
https://kisansatta.com/rbi-gives-big-relief-to-pmc-customers-in-the-corona-era-increased-withdrawal-limit39108-2/ #Cashwithdrawlimit, #PMC, #Pmcbank, #Pmccustomer, #RBI #cashwithdrawlimit, #PMC, #pmcbank, #pmccustomer, RBI Business, Trending #Business, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प












