मन्दिर हसौद: नकटी में भारी तनाव, ग्रामीणों के विरोध के बीच चला बुलडोजर अभियान
रायपुर। राजधानी के पास स्थित नकटी गांव में सोमवार सुबह प्रशासन ने सरकारी जमीन खाली कराने का बड़ा अभियान शुरू किया। इस जमीन पर भविष्य में विधायकों के लिए नई आवासीय कॉलोनी बनाई जानी है। कार्रवाई के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 4 हजार पुलिस जवान, 14 बुलडोजर, 200 अधिकारी, 250 कोटवार और 300 प्रहरी मौके पर तैनात किए गए हैं। सुबह से ही अलग-अलग टीमें गांव में पहुंचकर नोटिस वाले मकानों को…















