जेठ की दुपहरी में ठण्डी छाँव सा यह आदमी, आपसे पहली मुलाक़ात में जन्म जन्म का सा रिश्ता जोड़ लेता. लुकाछिपी वाली चिर परिचित मुस्कान लिये यह आदमी, किसी को बिल्कुल मन से भाई या दोस्त, तो किसी को बेटा या पिता सा लग सकता है. मिलने से पहले आप इन्हें जितना जानते भी रहें होंगे, मिल लेने के बाद आपकी अपेक्षाओं की सीमा से बहुत आगे निकल जाता है ये आदमी. यह आम सा दिखने वाला, बेहद ख़ास मन का मालिक है, हमारा भाई, दोस्त है. हिन्दी सिनेमा में दर्शकों को, पूरी फ़िल्म में हाथ पकड़ कर, अपने साथ लेकर चलने वाले इस आदमी का नाम @pankajtripathi तो है, पर मेरी माँ को अपना दूसरा बेटा लगा, तभी तो घर से जाने लगे, तो माँ ने @mrids_ भाभी के अँचरा में खोईंछा दिया, भाव से भर गये हम सब! एक मिनट, अब इस पोस्ट में इस तस्वीर में नज़र आ रहीं हमारी सुपर स्टार भाभी का ज़िक्र होगा. भाभी, स्नेह और सम्मान का विरल आभूषण आपको सिर्फ़ भीड़ से अलग नहीं करता, बल्कि आपके व्यक्तित्व की आभा में चंदा की शीतलता को घोल देता है. सामाजिक ज्ञान और विनम्रता, ये दोनों गुण आपके साथ संवाद को सहज और सरल कर देते हैं, इससे भी ज़्यादा रुचिकर यह है कि संवाद में भोजपुरी और बंगाली भाषाओं का तो ऐसा संयोग हुआ है कि जैसे किसी ने मिसरी के माथे पर, कश्मीर के पंपोर ज़िले से निकले केसर वाले शहद का टीका लगा दिया हो! बहरहाल, मेरा मन हुआ कि कहीं दर्ज करूँ, अपने मन की बात, तो रेडीओ ना मिला, तो instagram ही सही❤️ बहुत दिन से पंकज भाई की कोई नई फ़िल्म देखने की इच्छा अतृप्त थी, आज ही सूचना मिली, नई फ़िल्म #शेरदिल #sherdil आ रही है, मैं देखूँगा, मुझे जानना है आदमी, जानवर और कुदरत, उत्कृष्ट अभिनय के चरम पर ले जाने वाले इस चलचित्र में, कितने दूर या कितने पास हो जाते हैं! आप भी देखेंगे ही, क्योंकि मुझे मालूम है कितना दुर्लभ है उच्च कोटि का अभिनय! 🍀🥰🌱 #PankajTripathi #HindiCinema #PostToShowLove https://www.instagram.com/p/CdbXbJgPZcP/?igshid=NGJjMDIxMWI=







