Posted @withrepost • @manavkaul “बहुत दूर, कितना दूर होता है..” . बेहद खुश हूँ! मेरी चौथी किताब की pre booking शुरू हो चुकी है। ( @amazon पर आप इसे बुक कर सकते हैं।) आप लोगों के हाथों में ये किताब जल्द ही होगी। जिन्हें मेरा लिखा पसंद है उनसे गुज़ारिश है कि वो please इसे share करें ताकि उन लोगों तक ये किताब पहुँच सके जो इसे पढ़ना चाहते हैं। बहुत स्नेह के साथ धन्यवाद! . किताब के बारे में- एक संवाद लगातार बना रहता है अकेली यात्राओं में। मैंने हमेशा उन संवादों के पहले का या बाद का लिखा था... आज तक। ठीक उन संवादों को दर्ज करना हमेशा रह जाता था। इस बार जब यूरोप की लंबी यात्रा पर था तो सोचा, वो सारा कुछ दर्ज करूँगा जो असल में एक यात्री अपनी यात्रा में जीता है। जानकारी जैसा कुछ भी नहीं... कुछ अनुभव जैसा.. पर ठीक अनुभव भी नहीं । अपनी यात्रा पर बने रहने की एक काल्पनिक दुनियाँ। मानो आप पानी पर बने अपने प्रतिबिंब को देखकर खुद के बारे में लिख रहे हो। वो ठीक मैं नहीं हूँ.. उस प्रतिबिंब में पानी का बदलना, उसका खारा-मीठा होना, रंग, हवा, सघन, तरल, ख़ालीपन सब कुछ शामिल हैं।. इस यात्रावृतांत को लिखने के बाद पता चला कि असल में मैं इस पूरी यात्रा में एक पहेली की तलाश में था... जिसका जवाब ये किताब है। . . आवरण डिज़ाइन- @isugandha . कला-निर्देशन- @saum.shipra.singh Publisher - @hind.yugm . #fourthbook #hindibooks #travalogue #theektumharepeeche #premkabootar #tumharebaaremein #bahutdoorkitnadoorhotahai #anightinthehills https://www.instagram.com/p/B4AeGY4JJuLktV8byFZRSgBNOxb-RnvqfJVmYw0/?igshid=6vwpwsvd6uwh