2025 की टॉप Bollywood फिल्में जो हर Businessman को देखनी चाहिए!.

seen from Russia
seen from Singapore

seen from Germany
seen from T1
seen from China
seen from China
seen from Singapore

seen from Singapore
seen from Singapore
seen from Singapore

seen from Singapore

seen from Malaysia

seen from T1
seen from United States
seen from Malaysia
seen from United States
seen from United States
seen from Germany

seen from France
seen from China
2025 की टॉप Bollywood फिल्में जो हर Businessman को देखनी चाहिए!.
एथर एनर्जी अप्रैल 2025 में IPO की तैयारी.
मुकेश अंबानी के इन 5 कोट्स की मदद से आप बन सकते हैं बिज़नेस किंग
आज के समय में भला कौन अच्छे पैसे कमाना नहीं चाहता, जल्दी पैसे कमाने के लिए लोग बिज़नेस करने की सलाह देते हैं। लेकिन बिज़नेस करना और उसमें सफलता पाना दोनों ही इतना आसान काम नहीं है। इसमें सफल होने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब भी बात बिज़नेस या बिज़नेस से जुड़े दिग्गजों की होती है तो मुकेश अंबानी का नाम ज़रूर सामने आता है। एशिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी को आज किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। उनके नाम से ही लोग उनकी सफलता को पहचान जाते हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीस लिमिटेड के मालिक हैं, रिलायंस इंडस्ट्री वो कंपनी है जिसने आज हर किसी को फोन की लत लगा दी है। हाल ही में शुरू की गई जियो की सर्विस ने वोडाफोन, एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 9,940 करोड़ US डॉलर है। लेकिन इतना बड़ा साम्राज्य, करोड़ों-अरबों रुपये एक दिन में या रातों-रात नहीं कमाए जाते। इसके लिए उनके पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने कड़ी मेहनत की है, जिनके बाद मुकेश अंबानी ने अपने पिता के बिज़नेस को आगे बढ़ाते हुए उसे आसमान से भी ऊपर कोई ऊंचाई हो तो वहां पहुंचा दिया। मुकेश अंबानी को बिज़नेस बेशक विरासत में मिला लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ और मेहनत से आज अलग पहचान बनाई है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको मुकेश अंबानी के 5 कोट्स बताएंगे जिनकी मदद से आप भी अपने बिज़नेस के किंग बन सकते हैं।
1. बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखो।
सपने देखना जितना आसान होता है, उन्हें पूरा करना उतना ही मुश्किल काम होता है। मुकेश अंबानी हमेशा कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने सपने हमेशा बड़े देखने चाहिए, लेकिन उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखनी चाहिए। अक्सर लोग सपनों में बड़े-बड़े ख्याली पुलाव तो पका लेते हैं, लेकिन जब बात उन पर अमल करने की आती है तो पीछे हट जाते हैं। बिज़नेस (Business) के क्षेत्र में भी यही बात लागू होती है। बिज़नेस शुरू करने से पहले और बाद में कई आंत्रप्रेन्योर बिज़नेस से बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगा लेते हैं, वो सोचने लगते हैं कि बिज़नेस शुरू करते ही पैसों की बारिश होने लगेगी, लेकिन बिज़नेस में आई चुनौतियों का सामना नहीं कर पाते और आखिरकार उन्हें अपना बिज़नेस बंद करना पड़ जाता है। बिज़नेस को अगर सफल बनाना है तो उसकी चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना चाहिए और बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखनी चाहिए।
2. जीवन एक संघर्ष का मैदान है यहां कठिनाइयां आती-जाती रहेंगी, आपका ध्येय सदैव अडिग होना चाहिए।
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी कहते हैं कि ज़िंदगी में संघर्ष हमेशा रहता है। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसने संघर्ष न किया हो। जीवन में विपरीत परिस्थितियां आती-जाती रहती हैं, इनसे घबराना नहीं चाहिए। जिस तरह हर रात के बाद सवेरा आता है वैसे ही बुरा वक़्त खत्म होने के बाद अच्छा समय आता है। इसलिए कभी भी अपने बुरे वक़्त से घबराना नहीं चाहिए। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी फायदा होता है तो कभी नुकसान लेकिन इन कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए, सफलता आपको तभी मिलेगी।
3. अपने समय का मूल्य पहचानिए, क्योंकि समय बड़ा बलवान होता है।
समय को ऐसे ही बलवान नहीं कहा गया है। एक बार अगर समय निकल गया तो वो वापस नहीं आता। मुकेश अंबानी भी यही कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने समय की कद्र नहीं करता, वो कभी सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता। इतने अमीर होने के बाद भी मुकेश अंबानी कभी खाली नहीं बैठते, वो बिना समय गंवाए कोई न कोई आइडिया पर काम करते रहते हैं। वो समय के हर एक पल का सदुपयोग करते हैं, यही कारण हैं कि आज वो भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं। हर बिज़नेसमैन को भी अपने समय का पूरा उपयोग करना चाहिए। बिना एक मिनट खर्च किए हर एक पल का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। जब आप समय का मूल्य करेंगे तो समय आपकी कद्र करेगा और सफलता आपको मिलेगी।
4. कठिनाइयों से घबराएं नहीं, अपने आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्णय लें और लक्ष्य की तरफ़ बढ़ते जाएं।
बिज़नेस में हमेशा जोखिम बना रहता है। कठिनाइयां हमेशा आती-जाती रहती हैं। लेकिन व्यक्ति को इनसे घबराना नहीं चाहिए। हमेशा अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना चाहिए। जो व्यक्ति विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक रहता है, उससे घबराता नहीं है, वही आगे बढ़ता है। मुकेश अंबानी को भी अपने बिज़नेस में हमेशा सफलता नहीं मिलती। कई चुनौतियों और मुश्किल परिस्थितियों का सामना उन्हें भी करना पड़ता है। लेकिन वो इससे घबराते नहीं है। वो हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और उनकी यही सोच उन्हें आज इतनी भीड़ में भी खास बनाए हुए है। अगर आप भी अपने बिज़नेस के किंग बनना चाहते हैं। तो बिज़नेस में हर निर्णय सकारात्मक होकर लें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाएं। आपको आपका लक्ष्य ज़रूर मिलेगा।
5. छोटे-छोटे लक्ष्यों को तय कीजिए और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से उसे प्राप्त कीजिये, ये छोटे-छोटे लक्ष्य ही आपको बड़े लक्ष्य दिलाएंगे।
अक्सर कहा जाता है सफलता एकदम से नहीं मिलती लेकिन एक दिन ज़रूर मिलती है। कोई भी व्यक्ति रातों-रात सफलता को नहीं पाता। सफलता पाने के लिए पहले छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने चाहिए और उन्हें प्राप्त करना चाहिए। मुकेश अंबानी भी हर दिन अपने जीवन में छोटे-छोटे लक्ष्य को बनाते हैं और उन्हें अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा करते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति का अहम रोल होत है। जब आप एक बार ठान लेते हैं कि आपको इस काम को पूरा करना है तो आप उसे पूरा ज़रूर करते हैं। बिज़नेस के क्षेत्र में भी एक साथ बड़ा लक्ष्य बनाने की बजाय छोटे-छोटे लक्ष्य को बनाएं और उन्हें पूरा करें। यही छोटे-छोटे लक्ष्य आपको बड़े लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।
मुकेश अंबानी के यह 5 कोट्स आपको बिज़नेस का किंग बनाने में ज़रूर मदद करेंगे। इनके जरिए आप अपने व्यक्तित्व को भी और बेहतर बना सकते हैं और अपने बिज़नेस से जुड़े सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इन बातों का अनुसरण करते हैं तो आपको बड़ी सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।
Source: https://hindi.badabusiness.com/motivational/with-the-help-of-these-5-quotes-of-mukesh-ambani-you-can-become-a-business-king-11789.html
2023 में इन 5 बिज़नेस का रहेगा बोलबाला, कम लागत में करें शुरू
साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। नया साल नई उम्मीदें और नई आशाओं को लेकर आता है। एक बिज़नेसमैन के लिए हर साल कई तरह की चुनौतियां और ऑप्शंस खुलते हैं। साल 2022 में जहां आंत्रप्रेन्योर के रूप में कई लोगों ने अपने बिज़नेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है वहीं कुछ ऐसे बिज़नेस आइडिया हैं जिनका आने वाले साल में कोई मुकाबला नहीं है। यह कम बजट में शुरू किए जाने वाले ऐसे बिज़नेस (Business) हैं जो आने वाले साल में बड़ा मुनाफा कमाने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप भी अपना खुद का नया बिज़नेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे बिज़नेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से साल 2023 में आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
1. ब्लॉगिंग करके कमाएं पैसे
ब्लॉगिंग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके ज़रिये आप थोड़े बहुत पैसे नहीं बल्कि यहां से लाखों रुपए कमा सकते हैं। आने वाला साल ब्लॉगिंग के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर आ रहा है। कोरोना काल के बाद से तो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अलग से तेज़ी आई है। आप साल 2023 के लिए भी इस क्षेत्र को चुन सकते हैं। इसमें करियर बनाने के लिए आपको बस अपनी एक वेबसाइट बनानी होगी। वेबसाइट बनाने के बाद आपको उस पर आर्टिकल लिखकर अपलोड करना है, आपका आर्टिकल इस तरह का होना चाहिए जिसे लोग पढ़ना पसंद करते हो। अगर आपके आर्टिकल को लोग पढ़ना पसंद करेंगे तो लोग आपकी वेबसाइट पर आएंगे। जैसे ही आपकी वेबसाइट पर लोग आने शुरू हो जाएंगे तो आप गूगल एड्स का सहारा लेकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
2. ब्रेकफास्ट शॉप का कर सकते हैं बिज़नेस
साल 2023 में अगर कम खर्च में कोई बिज़नेस सबसे ज्यादा सफल हो सकता है तो वो है ब्रेकफास्ट शॉप का बिज़नेस। आज यह तेजी से उभरता हुआ बिज़नेस का क्षेत्र है। यह लोगों के बीच चर्चित भी होता जा रहा है, इस बिज़नेस में कितना प्रॉफिट है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अधिकांश लोग आज जगह-जगह पर अपनी छोटी सी खाने-पीने की शॉप खोल रहे हैं और बढ़ियां कमाई कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आजकल इस भागदौड़ की ज़िंदगी में लोग बाहर रहते हैं और नौकरी करते हैं। उनके पास इतना समय नहीं होता है कि वह अपने काम के साथ साथ अपना ब्रेकफास्ट बनाएं। जिसकी वजह से वह अपना नाश्ता बाहर करते हैं। अगर आपके पास खाना पकाने का हुनर है तो यह बिज़नेस आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप चुनिंदा चीज़ों के साथ ही इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं।
3. रियल एस्टेट एजेंट बिज़नेस
साल 2023 में रियल एस्टेट बिज़नेस का भी बोलबाला होने वाला है। रियल एस्टेट एजेंट का बिज़नेस करके भारत में लोग आज लाखों रुपये तक कमा रहे हैं। आप भी रियल एस्टेट बिज़नेस में लोगों को निवेश करने या घर खरीदने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस बिज़नेस में ऑफिस, प्लाट और मकान किराये पर दिलवाना कमाई का साधन है। इसके लिए आपको कई प्रकार की प्रॉपर्टीज़ और डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस की अच्छी जानकारी होनी चाहिए, तभी आप एक अच्छे रियल एस्टेट ऐजेंट बनकर शानदार बिज़नेस कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आपको शुरूआत में थोड़ा ज्यादा इन्वेस्ट करना होगा लेकिन एक बार जब आप इसे शुरू कर देते हैं तो पीछे मुड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
4. ऑनलाइन मार्केटिंग
आज के समय में हर व्यक्ति अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाना चाहता है। साल 2023 में भी ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी बूम रहेगा। सोशल मीडिया विशेषज्ञ, ब्लॉगर्स, वेबसाइट डिज़ाइनर और डेवलेपर की डिमांड इन दिनों ज़्यादा है। यही नहीं इस क्षेत्र में आप डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। आज अधिकांश ईकॉमर्स वेबसाइट को अपना बिज़नेस चलाने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग की ज़रूरत पड़ती ही है। आप अपनी कंपनी के साथ-साथ दूसरी कंपनियों के लिए भी ऑनलॉइन मार्केटिंग कर सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
5. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कर सकते हैं बिज़नेस
आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं, आज यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम इत्यादि पर भी आप शॉर्ट्स या बड़ी वीडियो बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं, इसके लिए आपको थोड़ी बहुत मेहनत करने की ज़रूरत है और आपको यहां पर मेहनत के अलावा टैलेंट और अनुभव की ज़रूरत होती है। आपके अंदर जितना भी टैलेंट है और अनुभव है उसकी वीडियो बनाकर आप अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपलोड कीजिए। इंस्टाग्राम पर आपकी वीडियो के लाइक्स और व्यूज आपकी कमाई का रास्ता खोल सकते हैं। वहीं आपके यूट्यूब चैनल पर 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो जाता है और 1000 सब्सक्राइब कंप्लीट हो जाते हैं तो आपको ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाता है और जब आपको अप्रूवल मिल जाता है तो आपकी प्रत्येक वीडियो पर एडवर्टाइजमेंट आना स्टार्ट हो जाते हैं और आप इन एडवरटाइजमेंट की वजह से पैसे कमा सकते हैं।
इन 5 बिज़नेस आइडिया का बोलबाला साल 2023 में रहने वाला है। आप इन बिज़नेस को कम बजट में शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह बिज़नेस आपको आगे बढ़ने में काफी मदद करेंगे।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं ।
Source:https://hindi.badabusiness.com/startup/start-these-5-business-will-dominate-in-2023-with-low-cost-11760.html
IBC बनकर करें हर महीनें लाखों की कमाई
आज के समय में हर व्यक्ति ऐसा काम करना चाहता है जिसमें उसे किसी को जवाब देना न पड़े, वो अपने अनुसार काम करे, किसी भी पाबंदियों में बंधकर न रहे और खूब पैसे कमाएं। लेकिन लाख कोशिश के बाद भी 9 से 6 की नौकरी में ऐसा करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में डॉ विवेक बिंद्रा ने IBC यानी Independent Business Consultant के रूप में एक सुनहरा मौका उन लोगों के लिए लेकर आए हैं जो लीग से हटकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। आइबीसी बनकर आप पूरी तरह से खुद के लिए काम करते हैं। इसमें आप जितना चाहे उतना समय दे सकते हैं और जितने चाहे उतने पैसे कमा सकते हैं। यह एक ऐसा करियर ऑप्शन है जिसमें आप कम समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं। आप आइबीसी बनकर अपने सपनों को नये पंख दे सकते हैं। अक्सर माना जाता है कि किसी भी बिज़नेस में पैसा कमाने के लिए उसमें समय देना होता है। जब तक आप समय नहीं देंगें एक रुपये की कमाई नहीं होगी। पैसा कमाने के लिए सीखना होता है। पैसा कैसे कमायें यह नहीं सीखना है बल्कि आपको कोई हुनर सीखना होगा। ऐसे में आप एक बिज़नेस कंसल्टेंट बन कर दूसरों की मदद कर सकते हैं साथ ही खुद का बिज़नेस भी बड़ा कर के पैसा कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि IBC बनकर कैसे लाखों की कमाई हो सकती है।
बना सकते हैं अपना ब्रांड
IBC बनकर आप खुद अपना ब्रांड बना सकते हैं। आपको किसी के अधीन काम करने की आवश्यकता नहीं है। आप एक स्वतंत्र बिज़नेस कंसल्टेंट के रूप में काम करते हैं साथ ही आप अपनी अलग पहचान बनाते हैं। एक आइबीसी मोटिवेशनल कोच डॉक्टर विवेक बिंद्रा से सीखता है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको किसी ऑफिस की ज़रूरत नहीं होती है। साथ ही आपको यहां अरबपति बिजनेसमैन, CEO, चेयरमैन आदि से सीखने को मिलता है। आइबीसी में आपको बिज़नेस की बारीकियों के बारे में सीखने को मिलता है जिससे आप भविष्य में अपना बिज़नेस कर सकते हैं। आप खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
समय की नहीं होती बंदिश
IBC के तौर पर काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको समय में बंधकर काम नहीं करना पड़ता। आप 9 घंटे की शिफ्ट से आजादी पा लेते हैं। आप चाहें तो दिन में 24 घंटे काम कर सकते हैं या आप 2 घंटे भी काम कर सकते हैं। आप जितना काम करेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। आपको एक समय में रहकर कोई काम नहीं करना होगा। आप अपने समय के मालिक खुद होंगे।
बिलियन डॉलर प्रोफेसर्स से सीखने का मिलता है मौका
जब आप आइबीसी बनते हैं तो आपको बिज़नेस के गुण सीखने का भी मौका मिलता है। अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ आपको बिज़नेस की बारीकियां सिखाते हैं। आइबीसी मॉडल में कभी भी प्रोडक्ट सेल करना नहीं सिखाया जाता है। यह कोई सेल्स रिप्रेजेंटेटिव नहीं बल्कि बिज़नेस कंसल्टेंट (Business Consultant) की तरह काम करता है। इस काम के लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। जब आप बड़ा बिज़नेस के बिज़नेस पार्टनर बनते हैं तो आपको लर्निंग के साथ– साथ अर्निंग करना भी सिखाया जाता है। कस्टमर से कैसे बात करनी है, कस्टमर के बर्निंग प्रॉब्लम का कैसे समाधान दिया जाए , कस्टमर की ज़रूरतों को कैसे समझना है, ऐसी बहुत सारी स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से सीख कर कोई भी आइबीसी अपना बिज़नेस स्थापित कर सकता है।
मिलता है पूरा सपोर्ट
आइबीसी बनने पर आपको फुल कस्टमर सपोर्ट मिलता है। भविष्य में आने वाले सभी कोर्स का एक्सेस आपको फ्री मिलता है। जिससे आपको अपनी स्किल को और बढ़ाने में मदद मिलती है। आप अपनी पसंद की जगह से काम कर सकते हैं। IBC बनने पर आपको ऑफिस आने की या कहीं जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आफ घर बैठे अपना काम कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय काम कर सकते हैं। इसमें आपके पास सेल्स की तरह कोई टारगेट नहीं होता कि वह आपको अचीव करना ही पड़े। आप अपनी सहूलियत के अनुसार काम कर सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं।
आइबीसी एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है जो कम समय में आपको लाखों की कमाई करने का अवसर देता है। इसकी मदद से आप अपनी मर्जी अनुसार काम कर सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं। यह आपको अपनी खास पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं। आपको 27 नवंबर को होने वाले वेबिनार Super Sales Secret का हिस्सा ज़रूर बनना चाहिए। इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं- https://www.badabusiness.com/webinar/ibc/weekly_event?ref_code=dmt27
Source: https://hindi.badabusiness.com/business-motivation/earn-lakhs-every-month-by-becoming-an-ibc-11757.html
कम लागत में शुरू करें यह 5 बिज़नेस, होगा लाखों में मुनाफा
आज के समय में जिस तरह से परिस्थितियां बदल रही हैं ऐसे में हर कोई अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहता है। बीते कुछ सालों से भारत में भी युवाओं के बीच नौकरी को छोड़कर स्टार्टअप या अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का क्रेज काफी तेज़ी से बढ़ा है। आज हर कोई अपना खुद का बॉस बनना चाहता है। वो खुद अपना काम करना चाहते हैं, अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे में स्टार्टअप का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन आज बाजार में कुछ ऐसे बिज़नेस भी मौजूद हैं जिन्हें आप कम लागत में शुरू कर के अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे बिज़नेस के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बेहद ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं और इसके जरिए आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।
1. ट्रैवल एजेंसी का बिज़नेस
घूमना भला किसे पसंद नहीं होता, कोरोना काल के बाद से तो लोग और भी ज्यादा बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। नई जगहों को देखना, उनके बारे में जानकारी एकत्र करना आज कई लोगों का शौक बन गया है। ऐसे में वो किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करते हैं जो उनके घूमने के साथ-साथ रहने-खाने की व्यवस्था भी कर सके। इसलिए इस क्षेत्र में ट्रैवल एजेंसी एक बढ़िया बिज़नेस के रूप में उभरी है। अगर आपके पास लोगों के साथ बात करने का हुनर है, अगर आप उनको टिकट बुकिंग में मदद करना चाहते हैं तो आप खुद की ट्रैवल एजेंसी शुरू कर सकते हैं। इस बिज़नेस में बहुत कम इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होती है। आपको सिर्फ एक स्थायी जगह, एक लैपटॉप की ही ज़रूरत पड़ेगी। आप लोगों के लिए टिकट बुक करने के साथ-साथ उन्हें नई जगहों की जानकारी भी उपलब्ध करा सकते हैं। यह बेहद ही कम लागत में ज्यादा प्रोफिट देने वाला बिज़नेस है।
2. फैशन डिज़ाइनर
फैशन डिज़ाइनिंग एक ऐसा बिज़नेस है जो केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि ज्वेलरी, जूते, बैग, टेक्सटाइल जैसे कई फील्ड में फैला हुआ है। यदि आप फैशन डिजाइनिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यकीन मानिये आपका भविष्य बहुत सुंदर होने वाला है। यह बिज़नेस केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी बड़े पैमाने पर करते हैं। मनीष मल्होत्रा, रोहित बल, सब्यासाची मुखर्जी, संदीप खोसला जैसे कई सारे पुरुष फैशन डिज़ाइनर इस क्षेत्र में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस बिज़नेस में बस आपके अंदर डिजाइनिंग की कला होनी चाहिए। आप शादी-पार्टी या अन्य समारोह के लिए कपड़े, बैग, जूते इत्यादि डिज़ाइन करने का काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में भी आप कम लागत मे ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
3. फोटोग्राफर
आजकल हर क्षेत्र में अच्छे फोटोग्राफर की काफी मांग है। इसी कारण से यह बिज़नेस आज बहुत चलन में है। पहले लोग सिर्फ शादी के फोटोज खिंचवाने के लिए फोटोग्राफर को बुलाया करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब लोग अपनी सभी तरह की यादों को कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। बदलते समय के साथ आज लोग प्री वेडिंग शूट , वेडिंग शूट, बेबी शावर शूट, मैटरनिटी शूट, बर्थडे शूट, मॉडलिंग इत्यादि के लिए शूट करवाते ही हैं। आज यह बिज़नेस बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डिजिटल फोटोग्राफी ने तो पूरी तरह से इंडस्ट्री में क्रांति ला दी है। अगर आपके अंदर फोटो के एंगल की समझ है या आप शौकिया तौर पर फोटोग्राफी करते हैं तो अब समय आ गया है इसे फुलटाइम बिज़नेस बनाने का। इस बिज़नेस को आप कम लागत में शुरू कर के अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
4. फ़ास्ट फ़ूड वैन
खाना खाना हर किसी को पसंद होता है। फास्ट फूड के तो बच्चे से लेकर बड़े तक फैन होते हैं। इसलिए आज के समय में आप फ़ास्ट फ़ूड वैन का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। फ़ास्ट फ़ूड एक खाद्यपदार्थो का ऐसा प्रकार है जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। अगर आप कोई पुरानी वैन या फिर लारी खरीद के इसमें फ़ास्ट फ़ूड वैन शुरू करेंगे तो आपके बढ़िया मुनाफा कमाने की संभावना बढ़ जाएगी। इस बिज़नेस के लिए आपको बस सही जगह और मैन्यू का चुनाव करना होगा।
5. बेकरी शॉप
कम खर्च में ज्यादा पैसे कमाने के लिए बेकरी शॉप से अच्छा बिज़नेस ऑप्शन कोई नहीं हो सकता है। इसके लिए आपके अंदर बस खाना बनाने का हुनर होना चाहिए। आप ब्रेड, केक, बिस्किट इत्यादि बना कर इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। पहले जहां सिर्फ बर्थडे जैसे मौकों पर ही बेकरी शॉप का रुख किया जाता था वहीं अब स्नैक्स के लिए भी बेकरी की उपयोगिता बढ़ गयी है। आप चाहें तो किसी मशहूर बेकरी चेन की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं, नहीं तो खुद की भी शॉप खोल सकते हैं। इसे शुरू करने में भी बहुत अधिक पैसों की ज़रूरत नहीं पड़ती। आप इसे अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं।
यह 5 बिज़नेस आइडिया आपको कम पैसों में ज्यादा मुनाफा देने का दम रखते हैं। आप इनकी मदद से अपना स्टार्टअप (Startup) शुरू कर सकते हैं। यह कुछ ऐसे बिज़नेस आइडिया हैं जिन्हें आप घर से भी शुरू कर सकते हैं। शुरूआत में आपको थोड़ी मेहनत ज़रूर करनी पड़ेगी लेकिन बाद में आपको फायदा ही फायदा होगा।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।
Source: https://hindi.badabusiness.com/business-motivation/start-these-5-businesses-with-low-cost-to-make-profit-in-lakhs-11745.html
कैमरे से है लगाव तो शुरू करें ये 5 बिज़नेस
आज के समय में हर कोई 9 से 6 की जॉब छोड़कर अपना खुद का कुछ काम करना चाह रहा है। लेकिन अपना काम करने से पहले लोगों के भीतर कई तरह के सवालों को लेकर कुछ डर, संकोच रहता है जिसके चलते लोग अपना काम शुरू करने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। हर व्यक्ति की कोई न कोई खास हॉबी ज़रूर होती है, अगर उसी पर फोकस कर काम किया जाए तो व्यक्ति के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हम आपको समय-समय पर लेख के माध्यम से इस तरह के बिज़नेस ऑप्शन बताते रहते हैं। इसी तरह आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आपको कैमरे से लगाव है और शौक के लिए फोटोग्राफी करते हैं तो कैसे आप कैमरे के जरिए अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैमरे की मदद से आप कौन-कौन से बिज़नेस (Business) शुरू कर के अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
वेडिंग फोटोग्राफी
अगर आपको कैमरे में रूचि है तो आपके लिए वेडिंग फोटोग्राफी एक अच्छा बिज़नेस ऑप्शन हो सकता है। आज के समय में चाहे शहर हो या गांव, हर जगह हर किसी को शादियों में वेडिंग फोटोग्राफर की ज़रूरत होती है। ऐसे में आप लोगों की इस ज़रूरत को पूरा कर के अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं। इसके लिए आपको लोगों के संपर्क में आना होगा, लोगों से अच्छे से व्यवहार करना होगा और सबसे ज़रूरी बात अपने अच्छे काम के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना होगा। जिससे लोग अगले किसी कार्यक्रम में आपसे ही संपर्क करें। आप इस बिज़नेस में कैसे अच्छे पैसे कमा सकते हैं यह जानने के लिए आप किसी बिज़नेस कोच (Business Coach) से भी संपर्क कर सकते हैं।
फूड फोटोग्राफी
एक अच्छे फूड फोटोग्राफर की यही खासियत होती है कि वो खाने की ऐसी फोटो क्लिक करता है जिससे दूर बैठे शख्स को भी व्यंजन को देखकर खाने का मन कर जाए। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अपनी तस्वीर के जरिए लोगों को उसे खाने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए आपको एक सिंपल से फूड आइटम को भी बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करना आना चाहिए। खाना किस तरह परोसा गया है, उसका क्या नाम है, किस तरह से बनाया गया है, यह सब आपको पता होना चाहिए। एक फूड फोटोग्राफर खाने के असली स्वाद को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों, राज्यों व विभिन्न देशों का भी दौरा करते हैं। इसलिए आपका शारीरिक रूप से स्ट्रांग होना भी बेहद आवश्यक है। आप अलग-अलग जगह जाकर विभिन्न व्यंजनों की फोटो क्लिक कर उन्हें अन्य लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
फैशन फोटोग्राफी
फैशन फोटोग्राफी में फोटोग्राफर कपड़े, एक्सेसरीज और फैशन मॉडल्स की तस्वीरों को खींचता है। आज के समय में फैशन फोटोग्राफी काफी ट्रेंड में है। कई न्यूज़ और फैशन चैनलों, वेबसाइटों को फैशन फोटोग्राफर की ज़रूरत होती है जो उन्हें लेटेस्ट फोटो मुहैया करा सके। इसके जरिए आप लाखों में कमाई कर सकते हैं।
फोटोग्राफी स्टूडियो
फोटोग्राफी स्टूडियो खोलना सबसे ज्यादा लाभदायक बिज़नेस आइडिया में से एक है। हालांकि मोबाइल के आने के बाद से इस बिज़नेस में कुछ गिरावट आयी है लेकिन समय की ज़रूरत को देखते हुए ज़रूरी है कि आप फोटोग्राफी स्टूडियो का सेटअप कुछ इस तरह करें जिससे प्रभावित हो कर लोग आपके पास ही फोटो खिंचवाने के लिए आएं। इसके लिए आपको एक सही बिज़नेस प्लान और निवेश की ज़रूरत है। साथ ही अपने फोटोग्राफी के लिए ऐसा स्थान चुनें जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती हो और जहां फोटोग्राफी स्टूडियो की ज़रूरत हो।
फोटोग्राफी कोर्स
अगर आप एक बेहतरीन फोटोग्राफर हैं तो आप फोटोग्राफी कोर्स के जरिए बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। आज के समय में बहुत से लोग फोटोग्राफी सीखने की चाह रखते हैं। ऐसे लोगों की ज़रूरत को आप फोटोग्राफी कोर्स के जरिए पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कोर्स डिजाइन करना होगा जिसे आप पैन ड्राइव या किसी वेब डेवलपर की मदद से ऑनलाइन ही बेच सकते हैं। इसके माध्यम से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
अगर अभी तक कैमरा आपके लिए सिर्फ एक मनोरंजन या हॉबी का साधन है तो अब समय आ गया है कि आप इसे फुल टाइम बिज़नेस ऑप्शन की तरह अपना कर हर महीने अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दें।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव ज़रूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।
Source: https://hindi.badabusiness.com/business-motivation/if-you-have-love-for-the-camera-then-start-these-5-business-11640.html
MBA की पढ़ाई छोड़ शुरू की चाय की दुकान, आज है करोड़ों का बिज़नेस
मंज़िल उन्हीं को मिलती है जो रास्तों की परवाह किए बिना आगे बढ़ते जाते हैं। आज हमारे देश के युवा आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। एक समय था जब पढ़-लिख कर चाय बेचना या ठेला लगाने का काम बहुत अपमानजनक माना जाता था। लेकिन आज समय बदल चुका है इसी बात को प्रमाणित किया है इंदौर के प्रफुल्ल बिल्लोरे ने, जिन्होंने ना केवल पढ़-लिख कर चाय बेचने का काम शुरू किया बल्कि आज इसके जरिए करोड़ों की कमाई भी कर रहे हैं और साथ ही कई युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं। तो आइए जानते हैं प्रफुल्ल बिल्लोरे के जीवन की प्रेरक कहानी।
बचपन से ही बनना चाहते थे बिज़नेसमैन
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक साधारण परिवार में जन्में प्रफुल्ल बचपन से ही बिज़नेसमैन बनना चाहते थे। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने बीकॉम की डिग्री प्राप्त की और लगातार 3 साल तक CAT जैसे Exams की भी तैयारी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अन्य लोगों की तरह प्रफुल्ल भी पूरी तरह से निराश हो गए। उन्हें लगा कि वो कुछ कर नहीं पाएंगे। उन्होंने बहुत दिनों तक अपने आप को कमरे मे बंद कर लिया और बस सोचते रहे कि आगे अब क्या करना है? इसी सोच के कारण वो डिप्रेशन का भी शिकार हो गए। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
ऐसे मिला आइडिया
कहते है न कि जिंदगी में जिन्हें बहुत ऊंची उड़ान भरनी होती है वो गिरने के बारे में नहीं सोचते। बस इसी बात को ध्यान में रखकर प्रफुल्ल ने मन बना लिया था कि चाहे जो भी हो अब वो इन सब परेशानियों से बहार निकल कर ही मानेंगे। उन्होंने अपने पिता से पूरा देश घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद प्रफुल्ल पूरे देश के अलग-अलग शहरों में घूमने निकल पड़े। आखिर में वो गुजरात आकर रूके। वहां उन्होंने मेक्डोनाल्ड में काम करना शुरू किया। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ में आ गया कि उन्हें खुद के लिए कुछ करना है। प्रफुल्ल बिल्लोरे के जीवन के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं- https://www.youtube.com/watch?v=68pSo94OTI4
बिज़नेस प्लान के बिना ही शुरू किया काम
लगभग पूरा भारत घूम चुके प्रफुल्ल के पास अपने बिज़नेस को लेकर कोई प्लान नहीं था। प्रफुल्ल के दिमाग में एक बात आयी कि क्यों ना चाय बेचने का बिज़नेस शुरू किया जाए। लेकिन उन्हें यह भी लग रहा था कि लोग क्या कहेंगे, पर लोगों की बात की परवाह किए बिना उन्होंने अपने पिताजी से 10-15 हज़ार रुपये एक इंटरनेशनल कोर्स करने के नाम पर लिए और एक छोटी सी चाय की दुकान खोली। उन्हें ऐसा करने में 45 दिन लग गए।
शुरूआत में नहीं मिला एक भी ग्राहक
जोश-जोश में प्रफुल्ल ने चाय का स्टॉल तो लगा लिया था, लेकिन शुरूआत में कोई भी ग्राहक उनकी दुकान पर चाय पीने नहीं आता था। ऐसे समय में प्रफुल्ल हार मानने की बजाय खुद ही चाय लेकर ग्राहकों के पास जाते थे और उन्हें चाय ऑफर करते थे। वो लोगों से अंग्रेजी में बात करते और फ्री में चाय ऑफर करते थे। लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आने लगा और लोग उनकी ओर आकर्षित होने लगे। लोगों पर इनका जादू इस कदर चला कि लोग उनके बारे में जानने के लिए हर रोज उनकी दुकान खुलने से पहले ही वहां आ कर बैठने लगे।
पिता के कहने पर किया MBA और फिर से की नई शुरूआत
प्रफुल्ल ने चाय का स्टॉल लगाने की बात अपने घर में नहीं बताई थी। इसलिए जब उनके पिता ने पूछा कि वो क्या कर रहे हैं तो उन्होंने उन्होंने एमबीए में एडमिशन लेने का बहाना बनाया और 50 हजार रुपये लेकर एक लोकल कॉलेज में एमबीए करने के लिए एडमिशन ले लिया। इस समय प्रफुल्ल ने एमबीए कॉलेज में एडमिशन तो ले लिया था पर पढाई में उनका मन नहीं लग रहा था। बस 7 दिन पढ़ने के बाद ही वो समझ गए थे कि यहाँ वक़्त बर्बाद न कर उन्हें वो काम ही करते रहना चाहिए। प्रफुल्ल ने एक बार फिर अहमदाबाद में चाय की दुकान खोली क्योंकि पहले किसी के शिकायत करने के कारण उन्हें दुकान बंद करनी पड़ी थी। लेकिन इस बार उन्होंने एक नया ठिकाना ढूंढा। वो एक हॉस्पिटल के मालिक के पास गये और उनसे दुकान खोलने की बात की और अपनी नयी दूकान खोल ली।
MBA चाय वाला के नाम से ऐसे लिखी सफलता की कहानी
प्रफुल्ल ने अपना पूरा समय चाय बेचने के बिज़नेस पर ही लगा दिया। बढ़ते हुए बिज़नेस के साथ-साथ प्रफुल्ल को अब अपने चाय की दुकान के लिए एक अच्छा सा नाम भी चाहिए था। इसीलिए उन्होंने बहुत सोच विचार कर एमबीए चाय वाला नाम रखा। जिसके MBA का मतलब Mr Billore Ahmedabad है। इसी एक नाम से उस छोटे से चाय की दुकान और प्रफुल्ल के सपनों को एक नई पहचान मिली है। प्रफुल्ल आज इस चाय की दुकान से ही करोड़ों का टर्नओवर कर रहे हैं। आज उनके टीम में कई लोग जुड़े हुए हैं।
प्रफुल्ल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपनी सफलता की कहानी लिखी है। आज वो अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कई युवा उन्हें आज अपना आदर्श मानते हैं।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC(Problem Solving Course) का चुनाव जरूर करना चाहिए। जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।
Source: https://hindi.badabusiness.com/motivational/success-story-of-mba-chai-wala-11609.html