𝐊𝐲𝐚 𝐇𝐚𝐢 𝐒𝐚𝐟𝐥𝐭𝐚 𝐊𝐞 𝐑𝐚𝐡𝐚𝐬𝐲𝐚 | शिवजी ने बताए माँ पार्वती को 4 रहस्य
एक बार मां पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि मानव का सबसे बड़ा गुण क्या है? मानव सबसे बड़ा पाप कौन सा करता है? भगवन शिव ने कहा दुनिया में मान-सम्मान कमाना और हमेशा सत्य वचन बोलना सबसे बड़ा गुण है. भगवान शिव ने पार्वती मां से कहा कि इस दुनिया में सबसे बड़ा पाप बेईमानी और धोखा करना है. धोखा इस दुनिया का सबसे बड़ा पाप है जो मानव करता है. मानव को अपनी जिंदगी में हमेशा ईमानदार रहना चाहिए.भगवान शिव ने पार्वती मां को बताया कि मानव को परिश्रम करने के साथ खुद का मूल्यांकन करते रहना चाहिए. मानव को हमेशा अपने कृत्यों और व्यवहार पर खुद ही नजर रखनी चाहिए. किसी को भी ऐसे कामों में लिप्त नहीं होना चाहिए जो नैतिक रूप से गलत हो. भगवान शिव ने मां पार्वती को बताया कि किसी को भी वाणी, कर्मों से और विचार के माध्यम से पाप नहीं करने चाहिए. यानी पापपूर्ण कर्म नहीं करने चाहिए और विचारों और वाणी में भी अशुद्धता नहीं होनी चाहिए. मनुष्य वही काटता है जो वह बोता है. इसलिए हर किसी को अपने जीवन में कर्मों के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए. सफलता का एक मंत्र- मोह ही सभी समस्याओं की जड़ है. मोह-माया सफलता के रास्ते में बाधा उत्पन्न करती है. जब आप दुनिया की सभी तरह की मोह-मायाओं से मुक्त जाते हैं तो आपको अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त करने से कोई रोक नहीं हो सकता है. लेकिन आखिर इस मोह से बचने का क्या उपाय है? भगवान शिव ने पार्वती मां को ये भी बताया की सभी तरह के माया जालों से बचने का केवल एक उपाय है कि मानव शरीर की क्षणभंगुरता को समझा जाए और अपने मस्तिष्क को उसी अनुसार ढाला जाए.












