सरायकेला के राजनगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू व पत्थर खनन के विरुद्ध कार्रवाई, महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सरायकेला : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, राजनगर थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू एवं पत्थर के उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में कुजू, बालीडीह, बांदोदीह नदी घाट सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौजा–केसरगड़िया (पोटका…












