देहरादून में भारी बारिश तबाही बनकर टूटी है। नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून जिले के रानीपोखरी बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं, अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।











