A TRIBUTE....... #bipinrawat आप भारत के दिलों की जान थे जनरल, देश का दम, देश की पहचान थे जनरल। वायु की, जल की, या थल की शक्ति के नायक, आप तो वर्दी में हिन्दुस्थान थे जनरल।। आपने डिफेंस को दी थी नई ऊँचाइयां, आपकी हिम्मत के चर्चा करती थी पुरवाईयाँ। वो की जिनसे डरते हैं दुनिया के ताक़तवर बड़े, आपको नाम से डरने लगी थी उनकी भी परछाइयां।। आप के जलवे से सब हैरान थे जनरल, आप तो वर्दी में हिन्दुस्तान थे जनरल।। साँप का फन तोड़ना यूँ आप से सीखा, शेर का चिंघाड़ना यूँ आप से सीखा। दुश्मनों को रोकना पहले भी आता था, घर में घुस के मारना यूँ आप से सीखा।। आप हर मैडल के सच्चे मान थे जनरल, आप तो वर्दी में हिन्दुस्तान थे जनरल।। इतनी चतुराई से घेरे आपने दुश्मन, सारी दुनिया मानती थी लोहा मन ही मन। इस तरफ अरुणाचलों से उस तरफ़ कश्मीर तक, सर्जिकल से काँप उट्ठे थी नए रावण। हम अयोध्या थे तो फिर हनुमान थे जनरल, आप तो वर्दी में हिन्दुस्तान थे जनरल।। #ratandey #ratanartcraft #rdartoculture #RatanDey_Ronnieda #ronnieda #digitalpainting #digitalillustration #digitalart #digitaldrawing #lineart (at Kanchrapara) https://www.instagram.com/rdartoculture/p/CXRQJkNPwCg/?utm_medium=tumblr