साहित्यकार, दार्शनिक, अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। रवींद्रनाथ टैगोर को काव्यरचना 'गीतांजलि' के लिए वर्ष 1913 में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। रवीन्द्रनाथ टैगोर एकमात्र कवि हैं जिनकी रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनी। एक भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन" तथा दूसरा बांग्लादेश का राष्ट्रगान "आमार सोनार बांग्ला"। इनकी प्रमुख रचनाएं गीतांजलि, गोरा, घरे बाइरे, शेषेर कविता, चोखेर बाली, काबुलीवाला, डाकघर आदि रही। .................................................................... #ravindranathtagore #रविन्द्र_नाथ_टैगोर #rbsoul #rawalbros https://www.instagram.com/p/CDlg7UnBXcl/?igshid=105o9u9ddr5ym