भीड़ का हिस्सा बन कर नही
मैंने सुना है सड़क पर बारूद बिछा है मामला कुछ ज़्यादा ही खिंचा है याद रहे किसी की बातों में न आना भेड़ बन हक मत जाना
चलते चलते कहीं रुक मत जाना वरना अवसरवादी तुम्हारे कंधे पर बंदूक रख देंगे चेहरा तुम्हारा होगा और हाथ उनके समय की छलनी से निकलोगे तुम्ही छन के
सोचो समझो फिर आगे बढ़ो हुजूम का हिस्सा बन कर नही अपनी कहानी खुद गढ़ो और चमको भीड़ का हिस्सा बन कर नही
~ राहुल सिंह














