तेलंगाना में चावल और धान का स्टॉक बना सरदर्द ! | Commodity Today
तेलंगाना में चावल का स्टॉक बढ़ना भी परेशानी का सबब बन गया है. तेलंगाना सरकार अब धान और चावल के ज़्यादा स्टॉक को लेकर परेशान नजर आ रही है और इसके मद्देनजर उसने अब केंद्र सरकार से इस दिशा में मदद मांगी है. तेलंगाना के सिविल सप्लाई मिनिस्टर एन उत्तम कुमार रेड्डी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से रबी 2024-25 के लिए उबले चावल के टारगेट को 5 LMT तक बढ़ाने का अनुरोध किया है जिसमें FCI के कच्चे चावल के टारगेट को कम किया जाए. इसको लेकर रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है जिसमें तेलंगाना सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में धान की बढ़ती पैदावार और केंद्र के घटते खरीद एलोकेशन के बीच तालमेल नहीं है.
















