चावल की कीमतें बढ़ेगी या घटेगी, क्या कहती हैं Reports
इन दिनों वैश्विक चावल की कीमतों को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है. वैश्विक चावल का मूल्य बाजार वर्तमान में पिछले 8 साल के न्यूनतम स्तर पर है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में कीमतों पर और दवाब बना रह सकता है. हालांकि अच्छी बात रिपोर्टस के हवाले से ये सामने आ रही है कि भारत और पाकिस्तान में बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान के बावजूद अधिक उत्पादन और रिकार्ड भंडार चावल पर्याप्त आपूर्ति को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा.












