ब्यास नदी: मलबे के कारण मोड़ रही रुख, तटबंध योजना फाइलों में अटकी
Kullu News: ब्यास नदी का रुख हर साल सड़क और रिहायशी इलाकों की ओर मुड़ रहा है। तटीकरण नहीं होने और नदी में भरे मलबे ने इस समस्या को गंभीर बना दिया है। कुल्लू से सोलंग गांव तक जगह-जगह ब्यास के जलस्तर से ऊंचे मलबे के ढेर खड़े हो गए हैं, जो भविष्य में बड़े खतरे का संकेत दे रहे हैं। वर्ष 2023 की भीषण बाढ़ के बाद नदी की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। बीच में बने टापूनुमा मलबे के ढेर अगली बारिश में…










