seen from United Kingdom
seen from Australia
seen from United States
seen from Belgium
seen from United States
seen from Germany
seen from Netherlands
seen from United States

seen from Germany

seen from China
seen from United States

seen from Malaysia

seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from Germany
seen from United Kingdom

seen from Germany
seen from United States
seen from United States
Veg Spring Roll Recipe वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी
इंतजाम
2 कप मैदा
आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
स्टफिंग के लिए सामग्री
1 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी
आधा कप घिसा हुआ पनीर
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी
1 चौथाई छोटी चम्मच से भी कम काली मिर्च पाउडर
1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
रोल तलने के लिए तेल
विधि
सबसे पहले एक बाउल या बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर छान लें और पानी डालकर पतला और चिकना घोल बना लें.( एक कप मैदा का घोल बनाने में डेढ़ कप से थोड़ा कम पानी लगता है.)
इस घोल को 1 घंटे के लिए ढककर रख दें.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें प्याज , हरी मिर्च, डालकर 2-3 मिनट भून लें फिर इसमें पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और पनीर डालकर 2-3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
इसके बाद इसमें काली मिर्च, नमक, सोया सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें. स्टफिंग तैयार हो गई है.
अब धीमी आंच पर एक नॉनस्टिक तवे में थोड़ा तेल डालें और एक चम्मच मैदे का घोल डालकर डोसे की तरह फैला लें. जब डोसे की ऊपरी सतह का रंग बदल जाए और तवे के किनारे से छूटने लगे तब इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
इसी तरह से सारे रैपर तैयार कर लें. जब रैपर तैयार हो जाएं तो फिर एक-एक रैपर लेकर प्लेट में रखें फिर इसपर 2 चम्मच भरावन डालें और लंबाई में पतला फैला लें.
रैपर से भरावन को रोल करते हुए दायें और बायें दोनों ओर से थोड़ा-थोड़ा मोड़े बाद में ऊपर से भी मोड़ते हुए रोल को सब तरफ से बंद कर दें.
तैयार रोल को प्लेट में रखते जाइये और सारे रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लें.
जब सारे रोल तैयार हो जाएं तो चाहे तो तवे पर फ्राई कर लें या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
इन्हें चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करे
दोस्तों मेरी ये रेसिपी कैसी लगी आप लोगों को पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं और एक बार इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें।थैंक यू दोस्तों
Bread roll recipe ब्रेड रोल रेसिपी
इंतजाम
आलू - 5 (उबले छिले हुए)
ब्रैड -12
हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
अदरक - एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
तेल तलने के लिये
विधि
*आलू बारीक तोड़ लीजिये. पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये. फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए. रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं.
*ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
*मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजिये.
*एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये.
*इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
*कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये.
*गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
**₹दोस्तों मेरी ये रेसिपी कैसी लगी आप लोगों को पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं ।और एक बार इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें।
थैंक यू दोस्तों
Restaurant Name: Roti Roll
Restaurant Address: 994 Amsterdam Avenue New York, NY10025
Here's the Deal on the Meal: Masala Calimari - Fried Calimari with Fried Indian Spices and Cilantro Mayonnaise
Photo Cred: nKay