Bread Dosa Recipe ब्रेड डोसा रेसिपी
इन्तजाम
4-6 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप रवा
1 कप दही
1-2 हरी मिर्च
1/4 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच राई
1 कप चावल का आटा
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
1/2 कप रिफाइंड ऑयल
विधि
**ब्रेड के चारों को काट कर अलग रख लें और ब्रेड के बीच के भाग को पानी में भिगो कर 1 से 2 मिनट के लिए अलग रख दें.
**बाद में ब्रेड का पानी निकालकर इसे अलग प्लेट में रख दें.
**अब मिक्सी के जार में चावल का आटा, रवा, दही, ब्रेड, अदरक, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड कर लें.
**अब इस पेस्ट को एक बॉउल में निकालकर अलग रख लें.
**अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा और राई डालकर भूनें.
**जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक पकाएं.
**अब इसमें धनिया पत्ता मिलाकर गैस बंद कर दें इौर इस मिश्रण को तैयार डोसा पेस्ट में मिला दें.
**एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
**अब छोटी कटोरी या चमचे में डोसा पेस्ट लेकर तवे पर डालकर इसे गोल और पतला फैलाएं.
**डोसे के चारों ओर तेल लगाएं और डोसे पर भी तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरह बाकी के डोसे भी तैयार करें.
**गरमागर्म तैयार डोसे को रसम, नारियल चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.












