"कुछ दूर था मेरा बिखरा सपना, कुछ दूर था मेरा बिफरा अपना, कुछ टूटे धागों से जुड़े हुए थे, कुछ यादों के पन्ने उड़े हुए थे, कुछ कहता था कुछ करता था, कुछ ना कुछ मन में रहता था, कुछ छूट रहा था मेरा हिस्सा, कुछ रूठ रहा था मेरा किस्सा, कुछ बातों में रह जाता था, कुछ जज़्बातों में रह जाता था, कुछ ना समझा कुछ समझ गया, कुछ ना सुलझा कुछ उलझ गया, कुछ हो ना सका कुछ रो ना सका, कुछ खो ना सका कुछ हो ना सका, कुछ मुड़ना था शायद दस्तूर मेरा, कुछ बिछुड़ना था शायद दस्तूर तेरा, कुछ कह देता कुछ सुन लेता, कुछ बेमतलब सपने बुन लेता, कुछ रह गया आखिर कुछ ही, कुछ रह गया मेरा सब कुछ ही, कुछ मैं हूं बस कुछ मैं हूं नहीं, कुछ तुम हो यहीं कुछ मै हूं यहीं, कुछ कमी नहीं आंखों में नमी नहीं, कुछ ओस भी यादों में जमी नहीं ।" #writingcommunity #writersofinsta #kavi #shayariquotes #sadshayarilover #sadpoemsandquotes #qotd #storyteller #instakavi #kavihunmain #kavikehtahai #writersofig #thursdaypoetry #sadshayaries #merikavita #loveislost #tootadil #brokenlovequotes #brokenheartquote https://www.instagram.com/p/CCbIfDYFxJg/?igshid=1iu8fnrk3lpc0

















