कोरोना का प्रसार रोकने में कारगर नहीं N-95 मास्क
नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब पूरे देश के साथ -साथ सभी राज्यों में N-95 मास्क की मांग काफी बढ़ गई हैवहीँ दूसरी ओर एन-95 मास्क को लेकर पहले दावा किया जा रहा था कि ये मास्क कोरोना वायरस से बचाव में कारगर है | लेकिन अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर छिद्रयुक्त श्वासयंत्र एन-95 मास्क पहनने के खिलाफ चेतावनी जारी की है | सरकार ने कहा है कि इस मास्क से कोरोना वायरस का प्रसार नहीं रुकता | ये मास्क महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के ‘विपरीत’ है |
स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक राजीव गर्ग ने सभी राज्यों और प्रदेशों के स्वास्थ्य शिक्षा मामलों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखा है |उन्होंने कहा, एन-95 मास्क संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए कदमों के विपरीत है | ये मास्क कोरोना को मास्क के बाहर आने से नहीं रोकता |
महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों से सभी संबंधित लोगों को ये निर्देश देने का आग्रह किया कि चेहरा कवर करने के लिए एन-95 मास्क के अनुचित इस्तेमाल को रोकें |
मास्क इस्तेमाल के तरीके और जरूरी सावधानियां
# मास्क को इस्तेमाल में लाने से पहले देख लें कि ये कहीं से गंदा तो नहीं, इसमें कोई छेद तो नहीं |
# मास्क का इस्तेमाल तब ना करें जब ये गंदा हो या फिर भीगा हुआ हो |
# एक निश्चित समय के बाद मास्क को बदल दें |
# जब इस्तेमाल ना हो तब मास्क को इसकी ओरिजनल पैकिंग में साफ सुथरी जगह पर रखें |
# मास्क धूल मिट्टी, नमी या फिर डाइरेक्ट सनलॉइट के संपर्क में नहीं आना चाहिए |
# मास्क लगाते समय ये ध्यान रखे कि ये आपके चेहरे पर पूरी तरह से फिट हो |
https://kisansatta.com/n-95-mask-not-effective-in-preventing-the-spread-of-corona/ #N95Mask, #Savdhani, #Coronavirus #n-95mask, #savdhani, Coronavirus Corona Virus, Life, Top, Trending #CoronaVirus, #Life, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प