रायपुर: स्कूल के दो दोस्तों में विवाद, चाकू चला और चली गई एक जान
रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में 10वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, अमन यदु और घायल किशोर एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास…












