PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर हमला
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की चीन के सामने बोलती बंद हो जाती है. उन्होंने कहा कि चीन भारत के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करके बैठा हुआ है.
7 नवंबर को जम्मू में होने वाली गुप्कार डिक्लेरेशन के घटक दलों की बैठक से पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में अपने पार्टी दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की चीन के सामने बोलती बंद हो जाती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन भारत के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करके बैठा हुआ है लेकिन केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री में इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह चीन का नाम ले सके. महबूबा मुफ्ती यहीं पर नहीं रुकी.
उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चीन ने भारत के 20 जवानों को शहीद किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में किसी भी रैली के दौरान इन वीर जवानों का जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर पीएम बिहार में इन जवानों का नाम लेते तो इसका सीधा असर उनके वोटो पर पड़ता. अपने भाषण के दौरान महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में तिरंगे पर गरमाई राजनीति पर भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया. बिना बीजेपी का नाम लिए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ लोग तिरंगा लेकर आगे बढ़ते हैं लेकिन इस तिरंगे के पीछे उनका एजेंडा बर्बादी का है.
WHO ने आगामी महामारी को लेकर दुनिया को दी चेतावनी
महबूबा ने कहा कि जब उनके दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बीजेपी के साथ तक प्रदेश में सरकार बनाई थी तब बीजेपी ने यह साफ कर दिया था कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. महबूबा ने कहा कि यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिए हुए संविधान पर चलेगा ना कि बीजेपी के संविधान पर उन्होंने कहा कि अगर इस देश में बीजेपी का संविधान चला तो भाई भाई का दुश्मन हो जाएगा. केंद्र सरकार पर हमला करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दबा कर रखा हुआ है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग एक प्रेशर कुकर की तरह है लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन यह प्रेशर कुकर फटता है तो पूरे घर को तबाह कर देता है.
https://kisansatta.com/pdp-president-mehbooba-mufti-attacked-pm-modi/ #Centralgovernment, #Chairman, #Section370, #Bjp, #Jammu, #Kashmir, #MehboobaMufti, #PMMODI #centralgovernment, #Chairman, #Section370, bjp, jammu, kashmir, mehbooba mufti, PM MODI National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प












