शनिवार को करें ये अचूक उपाय सभी कष्ट होंगे दूर शास्त्रों के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शनिदेव नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जाने शनिदेव को खुश करने के अचूक उपाय शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है। शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है। शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं। शनिवार को जूते-चप्पल का दान करने से शनि के दोष दूर होते हैं ऐसी ही और जानकारी के लिए चैनल को फॉलो और सब्सक्राइब करना न भूले















