चीफ सेक्रेटरी पर हमला प्रकरण : केजरी व सिसोदिया को बेल नयी दिल्लीः एक स्थानीय अदालत (पटियाला हाउस कोर्ट) ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा 13 अन्य विधायकों को जमानत दे दी। इसी साल 19 फरवरी को केजरीवाल के आवास पर राशन कार्ड व अन्य मुद्दों पर हुई बैठक के दौरान प्रकाश पर कथित तौर पर हाथापाई किया गया था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को छोड़कर सभी अभियुक्त को 50,000 रुपये के निजी बांड पर जमानत दी गयी। खान और जारवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। न्यायालय में पेश होने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया को जमानत दी गयी। उनके खिलाफ समन जारी किया गया था। इस मामले में अदालत अब अगली सुनवाई 7 दिसंबर को करेगी। National desk Report by : Chandan Das














