जमशेदपुर के गोलमुरी काली मंदिर के पास महिला से पर्स की छिनतई, बाइक से गिरी पीड़िता, घायल
जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार देर रात एक महिला से पर्स की छिनतई हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते-चलते महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रात करीब 10.50 बजे की है, जब परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनिता शर्मा अपने पति कैलाश शर्मा और पुत्र के साथ…










