सरकार दे रही है इस योजना में 78,000 रुपए के सब्सिडी का लाभ, जानिए आवेदन करने पर किसे दिया जाता है लाभ : PM Surya Ghar Yojana Subsidy
News Desk | PM Surya Ghar Yojana Subsidy : सरकार ने कुछ ही समय पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी जिसमे लोगों को सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है इसके साथ ही 300 यूनिट के फ्री बिजली का भी लाभ दिया जाता है जिससे करोड़ों लोगों को फ्री बिजली का लाभ मिल पाएगा इसी के साथ जिन भी लोगों के द्वारा सौर पैनल लगाने के लिए आवेदन किया जाता है उन्हे 78,000 रुपए तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है ।
1 करोड़ लोगों ने किया आवेदन
जो भी लोग अपने घर में सौर पैनल लगाना चाहते है और अपने घर की बिजली को सौर पैनल से जोड़कर बिजली बिल की लागत में कमी पाना चाहते है तो वह योजना के अंतर्गत आवेदन कर सब्सिडी का लाभ ले सकते है साथ ही इस योजना के बारे में प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी थी की सौर पैनल लगाने के लिए करीब 1 करोड़ लोगों के द्वारा आवेदन किया जा चुका है । इतने किलोवाट पर दिया जाएगा 78,000 रुपए की सब्सिडी का लाभ इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी का लाभ इस आधार पर दिया जाता है की घरों में कितने किलो वाट का सोलर पैनल लगाया जा रहा है जिसमे 1 किलोवाट के सौर पैनल पर 18,000 रुपए के सब्सिडी का लाभ और 2 किलोवाट के सौर पैनल पर 30,000 रुपए के सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है वही पर अगर 78,000 रुपए के सब्सिडी का लाभ चाहिए तो घर में कम से कम 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाना होगा । इस प्रकार ले सकेंगे लाभ इस योजना के तहत घरों में सौर पैनल लगाने और मिलने वाली सब्सिडी का लाभ देने के लिए योजना के तहत ऑफिसियल वेबसाइट बनाया गया है जिसमे रूफ्टाप कैलकुलेटर की सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे लोग इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी की गणना खुद से भी कर सकते है और योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है और अपने घर की बिजली को सौर पैनल से जोड़ सकते है । Read the full article











