Menstrual Hygiene Week Theme : Red Colour शीर्षक : लाल रंग Title : लाल रंग Content : ' जीवन में लाल रंग, रहता है हमारे संग। यह प्रतीक है प्यार का, अग्नि का,शक्ति का, इच्छा का, जुनून का। इन सभी भावनाओं की प्रतिमूर्ति है नारी। वह यदि मधुर प्रेम से भरा प्याला है, तो वह दुष्टों के लिए विनाश की ज्वाला है। उसकी शक्ति का कोई नहीं है सानी, अपनी जी जान लगा देती है उसे पाने के लिए, जो है उसने ठानी। लाल रंग तो लहू का भी होता है, जिसका नारी के साथ अटूट नाता होता है। रक्त तो जीवन का सूचक होता है। फिर क्यों इस लाल लहू के कारण, नारी का शोषण होता है। कितनी ही पीड़ा वह हंसकर सह जाती है उन पांच दिनों में, किसी कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ती है, वह उन पांच दिनों में। अरे, यह लाल रंग तो उसकी जननी बनने का द्योतक है। ईश्वर की सर्वोत्तम कृति होने का सूचक है। इसी लाल रंग के कारण, नव जीवन की उत्पत्ति होती है। फिर इसके कारण क्यों नारी, घृणा की आंखों से देखी जाती है। ना किसी पूजा में उसे शामिल किया जाता है, ना मंदिरों में ही आने दिया जाता है। क्यों उन पांच दिनों में, उसके साथ अछूत जैसा व्यवहार किया जाता है। आज के समाज को अब ज़रा जागना होगा, इस जीवनदायिनी नारी का ख़्याल रखना होगा। प्रेम व संवेदना के साथ उसके कष्ट को समझना होगा। उसे कोई परेशानी ना हो, हर पुरुष को इसका ध्यान रखना होगा। उन गरीब महिलाओं को भी हमें जागरूक करना है, जिनके पास उस लाल रंग को संभालने का, कोई उचित साधन नहीं होता है। स्वच्छता का महत्त्व भी उन्हें मालूम नहीं होता है। आज के इस वैश्विक महामारी के समय में, हमें इन लाचार महिलाओं का सहारा बनना है। पैदल चल रही कितनी ही मज़दूर महिलाओं तक, उनके उन दिनों के लिए हर मदद पहुंचाने का कार्य करना है। यह लाल रंग महिलाओं के लिए कोई अभिशाप नहीं है, हर क्षेत्र में नारी आज अपनी धाक जमा रही है। हर बाधा को पार कर, समाज में अपनी जगह बना रही है। ऐ समाज के ठेकेदारों, उसे उसकी उड़ान भरने दो, उसके पंख मत काटो, अपितु उसका संबल बन उसे उड़ने दो। Written by: शकुन चंद्रा ( @shakun.chandra ) Tags: @who @post.for.change #SayNoToInfibulation #letgirlslive #SayNoToChildAbuse #SayNoToBodyAbuse #StopAbusingTheGirlChild #NoInfibulation #VoicesAgainstViolence #menstrualhealth #periods #goddess #reddotchallenge #menstrualhygiene #proudofit #poem #writerscommunity #poetsofinstagram #writersofig #words #write #writerslife #wordporn #books #instagram #bookstagram #thoughts #amwr (at India) https://www.instagram.com/p/CA2MUrOFjM4/?igshid=dsxk0fpyb435