सरायकेला जिले में नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई, 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया
सरायकेला : सरायकेला डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। मंगलवार को अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के निर्देशन में नीमडीह थाना क्षेत्र के बाडेदा, डुमरहीह और सम्मानपुर गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान गांवों में संचालित कुल पांच अवैध शराब अड्डों का उद्भेदन किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से लगभग…















