गावस्कर ने रोहित शर्मा का किया समर्थन, भारत के लिए तीनों फार्मेंट में खेलते हुए मुंबई के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा आ सकते हैं नज़र
इस समय दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का 15वां सीजन चल रहा है। मुंबई और चेन्नई के बीच 12 मई को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने कहा था कि युवा तिलक वर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर लगता है की आने वाले समय में वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं । जिसका समर्थन सुनील गावस्कर ने कर दिया है ।
गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के इस नजरिए का समर्थन करते हुए कहा है कि युवा तिलक वर्मा भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर गावस्कर ने कहा कि तिलक वर्मा की मानसिकता काफी अच्छी है है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह उस समय क्रीज पर उतरे जब टीम काफी दबाव में थी उन्होंने ने अपना अच्छा खेल दिखाते हुए एक-एक दो-दो रन लेकर स्ट्राइक को रोटेट किया और टीम को मैच में जीत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा तिलक वर्मा के पास कई तरह से शॉट्स हैं और वह स्ट्राइक रोटेट करते है। जो क्रिकेट की अच्छी समझ दर्शाता है और मुझे लगता है कि यह काफी महत्वपूर्ण है।
बता दें कि आईपीएल के चल रहे इस सत्र में तिलक वर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। तिलक वर्मा ने अबतक 12 मैच में 368 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है।













