गर्मियों में चिलचिलाती धूप से आंखों का कैसे रखें ख्याल ??
गर्मियों के मौसम में तेज धूप में घर से बाहर समय बिताना न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आंखों के लिए भी नुकसानदायक होता है । तेज धूप के कारण गर्म आंखों में एलर्जी, रेडनेस, कंजंक्टिवाइटिस और माइग्रेन होने लगता है। इस वक्त देश के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में आप अपनी आंखों का ख्याल कैसे रखे जानिए उसके कुछ खास उपाय ।
जब भी आप घर से बाहर धूप में निकलें तो हमेशा सनग्लासेज़ का पहने जो आपकी आंखों को यूवी प्रोटेक्शन दें। क्योंकि सनग्लासेज़ आपको ख़तरनाक यूवी किरणों से बचाते हैं।
गर्मियों के मौसम में सबसे जरूर है की आप हरी सब्जियां खाएं । हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खनीज की अच्छी स्त्रोत होती हैं और इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती और यह आपको स्वस्थ रखती हैं। पत्तेदार सब्ज़ियों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट आपकी दृष्टि की रक्षा करने में मदद करते हैं साथ ही आपको हाइड्रेटेड रखने का काम भी करते हैं।
यदि आप घर से बाहर निकले तो हैट या कैप का उपयोग जरूर करें। यही आपके चेहरे और आंखों को धूप की तेज किरणों से प्रोटेक्ट करेगी । यह ध्यान रखे की हमेशा ऐसी हैट खरीदें जो बड़ी हो ताकि आपकी आंखों और चेहरे पर सीधी धूप न पड़े।
4.दिन में बाहर जानें से बचें
गर्मियों में इस बात का ध्यान भी रखे की धूप में बाहर जाने से बचें और मुमकिन हो तो घर या ऑफिस के अंदर ही रहें । क्योंकि इस समय धूप काफी तेज़ होती है, जो आपको बीमार कर सकती है।
गर्मियों में तेज और चिलचिलाती धूप से डिहाइड्रेशन एक आम समस्या है, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। आमतौर पर यह आंखों में जलन और रेडनेस का पैदा करता है । इससे बचने के लिए ध्यान रखें कि घर से बाहर निकलते वक्त खूब सारा पानी ज़रूर पिएं। इसके अलावा खरबूज़ा, नारियल पानी और दूसरे फलों का सेवन ज़रूर करें।
गर्मी की तेज धूप आपकी आंखों को थकाने के साथ ड्राई भी कर सकती है। जिससे इंफेक्शन हो सकता हैं। ऐसे में आप लुबरीकेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आंखों को आराम मिले। खासतौर पर यदि आप कॉन्टेक्ट लेन्स का उपयोग करते हैं।
गर्मी की तेज और चिलचिलाती धूप वजह आपकी और आपकी आंखों की एनर्जी छीन लेता है और दिन के अंत तक आपकी आंखें थकावट और जलन महसूस करती हैं और इस वजह से आप उनको बार-बार मसलते हैं। जिससे आपकी आंखें इंफेक्ट हो सकती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप आंखों की थकावट और रूखापन दूर करने के लिए नींद पूरी लें । इससे आपकी थकावट के साथ-साथ आपकी आंखों को भी आराम मिलेगा ।