पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पलट गई अनियंत्रित बस, पांच यात्री घायल, तीन महिलाएं गंभीर
शराब के नशे में था ड्राइवर, घायलों को भेजा गया सोनुवा सीएचसी अस्पताल सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी के तलसदा के पास गुरुवार शाम को राम बलराम नामक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस गुरुवार शाम को चक्रधरपुर से सोनुवा होकर गुदड़ी जा रही थी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से तीन महिला यात्रियों की हालत गंभीर है। जो इलाज कराने शुक्रवार दोपहर को सोनुवा के सीएचसी अस्पताल पहुंचे।…












