इजरायल के हमले से भारत समेत कई देश हुए चिंतित, पेजर ब्लास्ट ने छेड़ दी नई बहस; जानें क्या है टेक्निकल वारफेयर
Technical Warfare: क्या दुनिया अब नए तरह के युद्ध की ओर बढ़ चली है और आमने-सामने की जंग के तरीके पुराने हो चले हैं? यूक्रेन-रूस युद्ध, अमेरिका पर 9/11 के हमले और वियतनाम में अमेरिका की नाकामी के बाद से ही यह सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इसे अब नया आयाम मिलने लगा है। इजरायल ने जिस तरह बीते दो दिनों में लेबनान में सक्रिय अपने दुश्मन संगठन हिजबुल्लाह के आतंकियों के पेजरों और वॉकी-टॉकी में विस्फोट कराए…









