पुलिस ने दही चोर को पकड़ने के लिए खर्चे कर डाला 40 हजार से ज्यादा ताइपे : ऐसी अनोखी चोरी के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। यह चोरी जितनी मजेदार है उतनी ही मजेदार है पुलिस की मुस्तैदी जिसकी आप तारीफ करते नहीं थकेंगे आप। एक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट तक करवा डाले और इसके लिए पुलिस को करीब 40 हजार रुपये तक खर्च करने पड़े। सबसे मजेदार यह है कि चोरी होने वाला सामान कुछ और नहीं बल्कि दही की बोतल है। घटना ताइवान की राजधानी ताइपे की है। दरअसल ताइपे की चाइनीज कल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा अपनी सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती थी और छात्रा ने अपनी दही की बोतल को फ्रिज में रखा था। उस फ्रिज का इस्तेमाल वहां रहने वाली सभी लड़कियां करती थी। फ्रिज में रखी हुई उसकी दही की बोतल गायब हो गयी। डीएनए जांच में खर्चे 40 हजार से अधिक – लड़की ने अपने सभी फ्लैट के साथियों से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। अपनी दही के लिए जज्बाती छात्रा खाली बोतल लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। ताइपे की पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की और जांच में जुट गई। इतना ही नहीं पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए डीएनए जांच तक करा डाले। इसके बाद शुरुआती जांच में पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी तो उसने इस मामूली केस के लिए फॉरेंसिक टीम तक की मदद ली। स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार पुलिस ने सभी 5 आरोपियों का डीएनए टेस्ट करवाया। हैरानी की बात है कि मात्र 141 रुपये की दही की बोतल के चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 41 हजार 500 रुपये के डीएनए जांच करवा डालें। ताइपे पुलिस के इस कारनामे का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। पुलिस पर भी जनता के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया जा रहा है।