अनलॉक1.0 में बढ़ा कोरोना खतरा, सुबह की रिपोर्ट में 199 पॉजिटिव मरीज मेडिकल डेस्क।जान के साथ जहान को बचाने के लिए किए अनलॉक1.0 में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार सुबह की रिपोर्ट में 199 पॉजिटिव मरीज आए है। अकेले जयपुर में 89 नए मरीज आने के साथ ही अब तक मरीजों की संख्या 2988 पहुंच गई है। धौलपुर में 49 नए मरीज मिले है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 15 हजार 431 केस आ चुके है, वहीं 356 मौते हो चुकी है। इसमें से 4508 प्रवासी है। बाजारों में अब कोरोना संक्रमण का डर खत्म होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।















