जंगलों में बिछा सुरक्षा का अभेद्य जाल: शिकारियों की खैर नहीं, उत्तराखंड में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन मानसून’ Dehradun News: उत्तराखंड में जून महीने के दूसरे पखवाड़े में मानसून के दस्तक देने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। मानसून के दौरान वन्यजीवों के शिकार और तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसे 'ऑपरेशन मानसून' नाम दिया गया है।...










