हरेला पर्व परंपरा नहीं, पर्यावरणीय जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है- तिवारी
देहरादून: उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। इस…










