हिंदुओं का दुर्बल रहना अपराध, विजयादशमी कार्यक्रम में RSS चीफ ने दिया संदेश
नई दिल्ली। नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में विजयादशी कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदुओं को संगठित और सशक्त होने की अपील की। बांग्लादेश में हाल में हुए हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्बल और असंगठित होने का मतलब अत्याचार को निमंत्रण देना है। बांग्लादेश में तख्तापलट और उसके बाद भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के पीछे गहरी अंतरराष्ट्रीय साजिश…










