प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता शाहरुख खान की बीवी गौरी खान और केकेआर कोे भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता शाहरुख खान की बीवी गौरी खान और केकेआर कोे भेजा समन
नई दिल्ली:बॉलीवुड के किंग खान की बीवी गौरी खान और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोट्र्स प्राइवेट लिमिटेड (केआरएसपीएल) को ED ने विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन करने के मामले को लेकर वजह बताने के लिये नोटिस भेजा है।
केआरएसपीएल की शेयर बिक्री के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (विवाद प्रक्रिया और अपील) नियम, 2000 के तहत नोटिस ED ने गौरी खान और kkr को कारन बताओ नोटिस भेजा है।
KKR को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अदाकारा जूही चावला और उनके हस्बैंड जय मेहता के साथ पार्टनरशिप में खरीदा है।
अफसर ने बताया कि, हमने केआरएसपीएल, गौरी तथा अन्य के खिलाफ FEMA के तहत शेयरों की बिक्री में 73.6 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा मामले में जो नुकसान हुआ है उसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह मामला 2008 के शेयर अंतरण से संबंधित है, जो 2014 में एक बाहरी फर्म के जरिये लेखापरीक्षित है। एजेंसी ने शाहरुख को 2015 और इसके पहले के मामले में समन जारीकरते हुए कहा कि मेहता के सागर द्वीप निवेश को बेचे जाने वाले शेयर केआरएसपीएल द्वारा कम-से-कम 8 गुना कम थे। ये शेयर स्थानांतरण 2008-09 में हुए थे और फेमा के तहत 2010 से ही इसकी इन्वेस्टीगेशन चल रही है।
http://www.theresistancenews.com/india/kkr-owners-in-trouble-for-violating-fema-guidelines/










