Vishnu Dev Sai Worships: भगवान विश्वकर्मा की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की पूजा-अर्चना
Vishnu Dev Sai Worships: आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की है. उन्होंने संसार के प्रथम वास्तुकार, सृजन व निर्माण के देवता, भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों के साथ प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. आपको बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी, विधायक श्री अनुज शर्मा और कर्मचारी भी उपस्थित रहे.










