debt-on-america-how-much-debt-on-us-37-trillion-explained
सबसे बड़ी इकॉनमी कैसे बनी इतनी कर्जदार? US पर बढ़ते कर्ज की कहानी
सीधी सी बात है, अगर कमाएंगे कम और खर्च करेंगे ज्यादा तो कर्ज तो बढ़ेगा ही। दुनियाभर में शायद ही ऐसा कोई देश हो जो जिस पर कोई कर्ज न हो। मगर हैरानी तब होती है जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी कर्जे में डूब रही हो। यहां बात हो रही है अमेरिका की, जिस पर कर्जा बढ़कर 37 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। भारतीय करंसी में यह रकम 3,235 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है।
अमेरिका पर 37 ट्रिलियन डॉलर कर्ज की जानकारी ट्रेजरी डिपार्टमेंट की नई रिपोर्ट में आई है। कोविड महामारी शुरू होने से पहले 2019 तक अमेरिकी सरकार पर 27 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था। इसका मतलब हुआ कोविड के बाद से अब तक अमेरिका पर 10 ट्रिलियन डॉलर का कर्जा बढ़ गया है।
अब यह कर्जा बढ़ता कैसा है? पहले इसे समझते हैं। मान लीजिए कि 2024 में सरकार की कमाई 400 रुपये है और खर्चा 500 रुपये है तो इसका मतलब हुआ कि खर्च पूरा करने के लिए 100 रुपये उधार लेने पड़े। अब 2025 में कमाई बढ़कर 600 रुपये हो गई लेकिन खर्चा भी बढ़कर 800 रुपये हो गया तो इसके लिए 200 रुपये फिर उधार लेने पड़े। इस तरह से कुल कर्ज हो गया 300 रुपये।
पूरा आर्टिकल यहां पढ़ें:
सबसे बड़ी इकॉनमी कैसे बनी इतनी कर्जदार? US पर बढ़ते कर्ज की कहानी













