याद है तुम्हें ,वो हमारा पहला सफ़र था,जिसमें हम दोनों साथ थे। तुम यहाँ बिल्कुल मेरे सामने बैठी थी। मेरी नज़रें बेखौफ़ तुम्हे देखीं जा रही थी। चलती हवाएँ बार-बार तुम्हारे बालों को तुम्हारे चेहरे पर ले आती फिर तुम उन्हें हर बार कानों के पीछे ले जा रही थीं। शायद मेरी खुशी के लिए तुमने मेरी पसंदीदा उजली रंग की कमीज़ पहनी थी। पता नहीं क्यों उस रोज़ तुम कुछ खोई खोई सी थी। शायद कल रात आया सपना तुम्हारे ज़हन में बस गया था। सुनो, डर मुझे भी था उस सपने का,पर मैं तुम्हारी तसल्ली के लिए खुश था। मेरे दिमाग में भी वही चल रहा था कि अगर तुम्हारे पापा ने सच में तुम्हें तुम्हारी शादी के लिए ही बुलाया होगा तो तुम्हारे बिना मेरा क्या होगा! पर इन सब ख्यालों को भुलाकर मैं बस उस पल में जीना चाहता था। इसलिए जैसे ही मैंने "चाय-चाय" सुनी चाय ली और पीने लगा। पहली चुस्की लगाकर चाय की प्याली तुम्हारी ओर बढ़ा दिया। ठीक उसके बाद मैंने सवाल किया था कि अगर तुम्हारी शादी किसी और से हो गई तो भूल जाओगी मुझे ? तुमने जो जवाब दिया था आज उसी के कारण इस सफ़र में फिर से तुम्हारी याद आ गई। कहा था तुमने कि "याद है मुझे मेरे हर वो आँसू जो तुम्हें पाने को निकले थे ।" और याद है तुम्हे तुम्हारी वो गुड़िया जो काफी रोने के बाद मिली थी, जिसके लिए हम रोते हैं उसे कभी नहीं भुला सकते। तो लौट कर आ जाओ न आज एक और सफ़र साथ करते हैं । #shayadwriter #captionpost #captionwriting #writingcaption #story #societyofwriters #captionthis #caption #captionplus #justcaption #instacaptions #captionideas #instacaption #photo__caption (at Chhapra) https://www.instagram.com/p/B4ZHIcBFJYu/?igshid=n1895zgwsw1y