जंगल में मिली बाइक और स्वेटर, युवक लापता:दुकान से लौटते समय हुआ गायब, श्रावस्ती पुलिस ने शुरू की तलाश
श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरण्ट थाना क्षेत्र के मोहनलाल पुरवा निवासी राजू गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक और स्वेटर भगवानपुर भैसाही के पास जंगल में लावारिस स्थिति में मिले हैं। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के बाद राजू की तलाश शुरू कर दी गई है। राजू प्रतिदिन बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मल्ही चौराहा स्थित अपने होटल से जंगल के रास्ते घर लौटता था। गुरुवार देर…














