. . . . . है पहचान अभी भी, मेरे ज़ेहन, मेरे मन को ये एक गुमान रहने दो फक़त इस वास्ते दोस्तों की अपनी फेहरिस्त में मेरा नाम रहने दो ख़त्म कर दो मरासिम यहीं भले लेकिन याद रखना आ पाऊँ कभी तुम्हारे काम, अभी वो काम रहने दो जाम नहीं उठाऊँगा कभी इस हिज्र के बदले मैं लेकिन फिर भी सनम बोतल में एक जाम रहने दो दिल में तुम्ही हो तुम्ही रहोगी हमेशा यकीं मानो मैं दिखूंगा नहीं कभी मग़र, मुझे परेशान रहने दो मिलो तो सही भले ही बिछड़ने के लिए मुझसे वस्ल की शामों के साथ, हिज्र की भी एक शाम रहने दो सादे लिबास में ही आना तुम मुझसे मिलने मेकअप के वो झंझट तमाम रहने दो ख़्वाहिश तो है कि ब्रह्मांड हो मेरे नाम पर अभी लेकिन मेरे नाम पे उसका नाम रहने दो बहुत थका दिया है जिंदगी की भाग दौड़ ने मुझे आज जन्मदिन है मेरा, आज तो थोड़ा आराम रहने दो माना कि एक दौड़ है और जीतना भी है सभी को अरे बचपने में तो कम से कम बच्चों को शैतान रहने दो ये पार्टियाँ, सम्प्रदाय बनाने का शौक तुम्ही रखो तुम इस अवाम को तो बस आवाम रहने दो जानता हूँ इंसानियत का जनाज़ा उठ चुका है इस शहर से जो थे कभी यहाँ उस इंसानियत के निशान रहने दो ज़रा भी तकल्लुफ़ ना उठाना तुम मेरी ख़ातिर जो हो चुका है बस वही इंतज़ाम रहने दो इतनी ही इल्तिजा है तुझसे परवरदिगार 'कातिब' की सबकी पहुँच में रहूँ सदा, मुझे रास्ता आम रहने दो #मुझे_आम_रहने_दो #yqdiary #pshakunquotes Read my thoughts on @YourQuoteApp #yourquote #quote #stories #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub (at Delhi, India) https://www.instagram.com/p/CZByPRDF-nP/?utm_medium=tumblr