युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बचाई ने नवजात शिशु की जान मामला ज़िले के कोतमा- गोविंदा कालरी का इन दिनों जिलेभर में नवजात शिशु को फेंके जाने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ते देखा जा रहा । विगत 3 दिन पूर्व मुख्यालय के चेतना नगर वार्ड क्रमांक 9 में झाड़ियों के बीच एक नवजात नवजात शिशु को फेंके जाने का मामला शांत हुआ नहीं की आज फिर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत गोविंदा कालरी के कालोनी के पास झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु के रोने की आवाज को सुनकर सायंकाल टहल रही महिलाओं के द्वारा लोगों को बताया गया जंहा लोग जाकर देखे तो नवजात झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था ।जिसकी जानकारी युवा मोर्चा कोतमा के मंडल अध्यक्ष को दी गई उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच कर अपने कार्य कर्ताओं के साथ बच्चे को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले गए जंहा डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के आई सी यू के लिए रिफर कर दिया । ज्ञातव्य है कि एम्बुलेंस वाहन का इंतजार न करते हुये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने निजी वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रवाना होकर जिले के पदाधिकारियों को सूचना दिए जंहा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी सी एम एच ओआर पी श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई चिकित्सकों का मानना है कि नवजात जन्म के निश्चित समय के पूर्व का है जिसके शरीर मे कुछ चोट के निशान भी टांके लगाने की आवश्यकता है। खबर लिखे जाने तक उपचार जारी है













