आज नया रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति, स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवीन भवन के मुख्यद्वार का भूमि पूजन किया। साथ ही विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ कर नवीन भवन परिसर में पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के नवीन परिसर के लिए 44 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। आयुष का नामकरण देश के प्रसिद्ध विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया है क्योंकि उनके एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की परिकल्पना चिकित्सा सेवा से साकार हो सकती है।














