भावनात्मक लोगों के बारे में ऐसा बहुत कुछ है जो हमेशा हमारी नज़रों से परे होता है, जिसे हम कभी महसूस नही कर पाते, जिसे हम जाने अनजाने कभी देख ही नही पाते... इस रंग बदलती, भावशून्य दुनिया में जहां आज भावनाओं की कोई कद्र नही है, जहाँ दुनिया का हर रस्मो रिवाज बस जरूरत के हिसाब से चलता है, इस दुनिया के साथ इस दिमागी खेल में हर बार हारने पर भी ऐसे लोग जस के तस बने रहते हैं, ऐसे लोग न तो कभी कोई प्रतिक्रिया देते है और न ही खुद में कभी कोई बदलाव आने देते हैं.. हाँ, एक सच यह भी है कि ऐसे लोग जब अंदर से अक्सर टूटते है तो अपने आसुंओं को नही रोक पाते पर शायद यह उनका अपना एक तरीका है इन सब मुश्किल हालातों से बाहर निकलने का और अगली कोशिश के लिए खुद को तैयार करने का... एक ऐसे दौर में जहां लोग मुट्ठी भर धोखे खाने पर खुद को बदल लेते हैं और भावनात्मक होने से भावनारहित होना स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे दौर में भी बार बार ठोकरें खाने के बावजूद खुद को भावनात्मक बनाए रखना वास्तव में बहुत मुश्किलों भरा काम है... सामने वाले कि हर गलती को भूल जाना, उसकी हर कोशिश में उसका साथ देना, अपनी नाकाम कोशिशों को बार बार पंख लगाना, घने अंधेरों में भी उजाले की एक किरण का सपना देखना... यह सब कुछ कर पाना सच में नामुमकिन सा लगता है परंतु भावनात्मक लोग अपनी भावनाओं के दम पर यह सब कुछ बड़ी आसानी से कर पाते हैं। यही वजह है कि उनकी भावनाएं उनकी कमजोरी नही बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित होती है... 🥰 #emotions #feelings #love #life #amitamigo #theamigoindia (at The AMIGO India) https://www.instagram.com/p/CYdNW2XvG4K/?utm_medium=tumblr











