गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने राज्य में बस स्टैंड परिसर के अंदर
गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने राज्य में बस स्टैंड परिसर के अंदर वाणिज्यिक क्षेत्रों के निजीकरण के आधुनिक प्रयास को लेकर अपनी लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इस मामले में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र का कहना है कि निजीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी ऐसे फैसले लिए गए थे। अपना निर्णय सरकार को वापस लेना पड़ा था। बता दें कि इस बार भी सरकार के इस फैसले के विरोध में 50 हजार रोडवेज कर्मियों और उनके परिजनों के लिए आरपार की लड़ाई की रणनीति तैयार हो रही है।











