गंगा नदी का उद्गम कहां से होता है। (What is origin of ganga)
• गंगा नदी उत्तराखंड में गंगोत्री हिमनद (Gangotri Glacier) से निकलती है, जिसकी लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है।
• इसे उद्गम स्रोत पर भागीरथी कहा जाता है। यह घाटी से नीचे देवप्रयाग तक बहती है जहाँ अलकनंदा से मिलती है, जिसके फलस्वरूप इसे गंगा कहा जाता है।
• यह भारत में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहते हैं, जिसके बाद बंगला देश में प्रवेश करती है। गंगा बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र से मिलती है और पद्मा या गंगा के नाम से अपना प्रवाह जारी रखती है। यह बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले गंगा नदी बांग्लादेश में सुंदरबन डेल्टा का विस्तार करती है।
• गंगा बेसिन भारत, तिब्बत (चीन), नेपाल और बांग्लादेश में 10,86,000 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला है।
• दाहिनी ओर से मिलने वाली मुख्य सहायक नदियाँ, यमुना और सोन नदी आदि हैं।
• बाईं ओर से मिलने वाली मुख्य सहायक नदियाँ, कोसी, गंडक, महानदी, घाघरा, रामगंगा आदि हैं।
• गंगा नदी का बेसिन दुनिया के सबसे उपजाऊ और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है एवं 1,000,000 वर्ग किमी. के क्षेत्र को कवर करता है।
• प्रमुख बाँध एवं नदी परियोजनाएँ, फ़रक्का बाँध, टिहरी बाँध, तथा भीमगोडा बाँध आदि हैं।
• फ़रक्का बाँध: भारत के पश्चिम बंगाल प्रान्त में स्थित गंगा नदी पर बनाया गया है।
• टिहरी बाँध: जो उत्तराखण्ड प्रान्त के टिहरी जिले में स्थित है। यह बाँध गंगा नदी की प्रमुख सहयोगी नदी भागीरथी पर बनाया गया है।













